पेड़-पौधे लगाने से समस्याओं का समाधान || Vaibhav Vyas


 पेड़-पौधे लगाने से समस्याओं का समाधान

प्रकृति की अनमोल धरोहर है पेड़-पौधे। पेड़-पौधों से पर्यावरण की शुद्धता में मदद मिलती है, वहीं ऑक्सीजन भी पेड़-पौधों से ही मिलता है। आज के समय में पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता महसूस होने लगी है, जिसके चलते इसे एक अभियान के रूप में लेकर सभी जगह पेड़-पौधों को लगाने का अभियान भी चलने लगा है। पेड़-पौधों का मानव जीवन में बड़ा महत्व है। ये हमें न सिर्फ ऑक्सीजन देते हैं। बल्कि तमाम प्रकार के फल-फूल, जड़ी बूटियां और लकडिय़ां आदि भी देते हैं। घर के आसपास पौधरोपण करने से गर्मी, भू क्षरण, धूल आदि की समस्या से बच सकते हैं। पेड़-पौधे न केवल छाया-हरियाली देते हैं, बल्कि इनसे कई तरह की समस्याओं का समाधान भी होने वाला रहता है। जहां कई पेड़-पौधे धार्मिक आस्था के प्रतीक हैं, वहीं पौराणिक मान्यता है कि कई तरह के पौधों को लगाने से पितृ दोष दूर होकर आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने वाला माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में पितृ दोष को सबसे बड़ा दोष माना गया है। कहते हैं कि इससे जातक को हर काम में बाधाओं का सामना करना पड़ता है, ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए घर के आसपास इन पौधों को अवश्य लगाएं।

अगसत्य का पौधा:- कई पौधों को लगाने से न सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि वास्तु दोष भी दूर होते हैं। कुछ पौधे ऐसे हैं जिन्हें लगाने से न सिर्फ आर्थिक स्थिति में सुधार आता है, बल्कि पितृ दोष से भी छुटकारा मिलता है। इसमें से एक है अगसत्य का पौधा। जो कि पितृ दोष निवारक है। अगर किसी तरह ये पौधा मिल जाए, तो इसे घर में जरूर लगाएं। सफेद और गुलाबी रंग के इसके फूल मां लक्ष्मी को भी बेहद प्रिय हैं।

मयूर शिखा:- मयूर शिखा वास्तु के नजरिए से शुभ माना जाता है। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है, वहीं, इसे दुष्ट आत्मा नाशक भी कहा जाता है। इसे घर के अंदर और बाहर दोनों जगह लगाया जा सकता है।

शमी का पौधा:- शमी का पौधा वास्तु दोष दूर करने के लिए बहुत सहायक माना गया है। ये पौधा शनि देव से संबंधित है। इस पौधे को लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं रहती। इसे घर के मुख्य द्वार पर दाहिनी ओर लगाना शुभ होता है।

सही दिशा में लगाएं पौधे:- वास्तु के अनुसार छोटे पौधों को घर के पूरब, उत्तर दिशा की ओर लगाना शुभ होता है। वहीं, बड़े पौधों को घर के दक्षिण और पश्चिम दिशा में ही लगाना चाहिए।

मानव जीवन प्रकृति पर निर्भर रहता है मानव जीवन  का आवास प्रकृति ही होती है मानव जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण योगदान प्रकृति का होता है। प्रकृति से मनुष्य जीवन हर समय घिरा रहता है जिसमें पेड़ पौधे प्रमुख है। पेड़ पौधे हमें ठंडी छाया इंधन तथा प्रमुख रूप से शुद्ध वायु और बदले में हानिकारक वायु कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण कर प्रदूषण को कम करता है। पेड़ प्रकृति का एक अहम हिस्सा है। प्रकृति के साथ ही यह हमारे जीवन का भी महत्वपूर्ण अंग है। प्रकृति का सबसे अनमोल उपहार से ने केवल जीवनयापन होता है, बल्कि अन्य प्राणियों के लिए भी सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करता है।

Comments