श्री विष्णु हरि की पूजा-अर्चना से होती मनोकामनाएं पूर्ण || Vaibhav Vyas


 श्री विष्णु हरि की पूजा-अर्चना से होती मनोकामनाएं पूर्ण

माघ के महीने को हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। इसी वजह से मलमास में रुके हुए शुभ मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं और मलमास खत्म हो जाता है। माघ के महीने में स्नान, दान, उपवास और तप का विशेष महत्व माना जाता है। इस महीने से मुख्य तीर्थ स्थलों पर धार्मिक मेलों का आयोजन होता है। जैसे- प्रयागराज हरिद्वार आदि में। मान्यता है कि माघ महीने में दिया हुआ दान अक्षय फल प्रदान करता है और मनोकामनाओं को पूरा करने वाला होता है। माघ महीने में करें श्री विष्णु हरि की पूजा-अर्चना के साथ उपाय किए जो तो मनोकामनाएं पूर्ण होने वाली रहती है। इसके लिए माघ के महीने में सूर्य उदय होने से पहले उठें। स्नान के जल में दो बूंद गंगाजल जरूर मिलाएं और हल्के रंग के कपड़े पहनें। एक पटरे को पूर्व दिशा में रख के पीले रंग का सवा मीटर कपड़ा बिछाएं। भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र को रखें और उनके सामने धूप दीप जलाएं और कलश भर कर रखें। रोली मोली चावल फल फूल से पूजन करें। सफेद चंदन की माला से ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र की 5 माला जाप करें, ऐसा करने से मन की इच्छा पूरी होगी।

माघ महीने में ये उपाय करने से प्रेम विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर होने वाली रहती है। इसके लिए एक चौकोर भोजपत्र लें, उस पर अपने मन की इच्छा लाल चंदन से लिखें और कलावे से बांध दें। इसके बाद अपने कुल गुरु देवी देवता का ध्यान करें और यह भोजपत्र फल फूल मिष्ठान के साथ देवी मंदिर में अर्पण कर दें। यह प्रयोग शुक्ल पक्ष की पंचमी या अष्टमी को ही करना चाहिए। इस प्रयोग को करने के बाद मछलियों को 108 आटे की गोलियां खिलाएं। माघ के महीने में स्वास्थ्य लाभ के लिए माघ के महीने में सुबह जल्दी उठे स्नान करें और हल्के रंग के कपड़े पहनें। कच्चे दूध में गंगाजल मिलाकर एक लोटे में भरें और नंगे पैर अपने घर से निकलें, मन ही मन नम: शिवाय नम: शिवाय मंत्र का जाप करते हुए भगवान शिव के मंदिर जाएं। अब यह दूध भगवान शिवलिंग पर अर्पण करें और उनसे अपने रोगों को दूर करने की प्रार्थना करें। ऐसा लगातार 7 दिन करें आपके मन की इच्छा अवश्य पूरी होगी और साथ ही साथ सभी रोग दूर हो जाएंगे।

भगवान विष्णु को अपनी भक्ति से प्रसन्न करने के लिए रोजाना गीता का पाठ करने से उनकी कृपा शीघ्र मिलने वाली रहती है। ऐसा करने से भगवान विष्णु खुश होते हैं और अपने भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। गीता का पाठ करने से मन में शांति बनी रहता है और हर जगह सकारात्मकता का वास होता है। इस महीने में भगवान विष्णु को तिल अर्पित करने का बहुत महत्व है। अपने पूजा के दौरान भगवान विष्णु को तिल अर्पित करना चाहिए इससे सभी पाप मिट जाते हैं। माघ के महीने में तिल खाने-खिलाने और तिल को पानी में मिला कर स्नान करने से भी पुण्य की प्राप्ति होने वाली मानी गई है।

Comments