बुधवार गणेश जी का प्रिय दिन || Vaibhav Vyas


 बुधवार गणेश जी का प्रिय दिन

हिन्दू धर्म में सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी भगवान विशेष से जुड़े होते है जैसे बुधवार का दिन गणेश जी का होता है। वो सभी देवताओं में सबसे प्रिय हैं, इसलिए उनकी पूजा सभी देवताओं से पहले की जाती है। उनकी पूजा-अर्र्चना करने से घर में सुख शांति और समृद्धि आती है। बुधवार के दिन कुछ उपाय किये जाएं तो बुध ग्रह का अच्छा प्रभाव पड़ता है। बुधवार के दिन किए गए छोटे-छोटे उपाय आपका दोष खत्म कर सकते हैं। सप्ताह का तीसरा दिन बुधवार है और बुधवार, बुध ग्रह के नाम है। इस दिन बुध ग्रह की पूजा की जाती है हालांकि बुधवार के दिन गणपति की भी पूजा करने का विधान है।

घर में मंदिर वो जगह होती है जहां पर देवी-देवताओं का वास होता है। कई बार ऐसा होता है कि लोग कई सारी मूर्तियां मंदिर में रख लेते हैं। कई बार तो ये मूर्तियां एक ही भगवान की होती है। वास्तु के अनुसार पूजा घर में भगवान की मूर्तियां रखने के कुछ नियम होते हैं।

मूर्तियों की संख्या 3 नहीं होनी चाहिए- वास्तु के अनुसार गणपति की तीन मूर्तियां घर में बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। हालांकि घर में 3 से कम या फिर ज्यादा मूर्तियां घर में रखी जा सकती हैं। घर में तीन मूर्तियां होना अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार घर में गणेश जी की बैठी मुद्रा में मूर्ति रखना शुभ होता है। अगर ऑफिस में गणेश जी की मूर्ति रखना हो तो खड़े गणपति की ही रखें। ऐसा करना शुभ माना जाता है। गणपति के दोनों पैर जमीन को छू रहे हों। ऐसी मूर्ति से कामों में स्थिरता और सफलता मिलती है।

घर में सभी काम मंगलकारी हो इसके लिए आप सिंदूरी रंग के गणपति की आराधना करें। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं जल्दी पूरी हो जाती हैं।  गणेश जी की मूर्ति घर में रखते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि उनकी सूंड बाएं हाथ की ओर घूमी हुई हो। दाएं हाथ की ओर घूमी हुई सूंड वाले गणपति हठी माने जाते हैं।

वास्तु के अनुसार गाय के गोबर के गणेश घर के लिए शुभ माने जाते हैं। इन्हें घर में रखने से घर पर कभी भी दुख की छाया नहीं आती। वास्तु के अनुसार घर में गणपति की क्रिस्टल की मूर्ति रखना भी शुभ माना जाता है। घरों में बैठे हुए गणेश जी की मूर्ति रखना बहुत शुभ होता है। वास्तु के अनुसार इस तरह के गणपति रखने से सफलता आपके पीछे पीछे चलती है। वास्तु के अनुसार हल्दी के बने गणेश जी की मूर्ति आपके भाग्य को चमकाती है। इस तरह की मूर्ति की घर में स्थापना करने से भाग्य आपका साथ कभी भी नहीं छोड़ता है।

Comments