धनतेरस पर राशि अनुसार करें खरीददारी || Vaibhav Vyas


 धनतेरस पर राशि अनुसार करें खरीददारी

कार्तिक मास एक ओर जहां पूजा-आराधना के लिए महत्वपूर्ण है वहीं दूसरी ओर इस माह दीपावली जैसा पर्व आने से पूजा-आराधना के साथ खरीददारी के लिए भी विशेष रहता है। धनतेरस के दिन जातक को राशि अनुसार खरीददारी करना श्रेयष्कर रह सकता है। खरीददारी करना जहां आवश्यकता पूर्ति का साधन है वहीं मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए और विशेष बन जाता है। दीवाली का त्यौहार भारत में एक प्रमुख खरीददारी की अवधि का प्रतीक है। इस पर्व पर नए कपड़े, घर के सामान, मिठाई, आतिशबाजी, उपहार, सोने और अन्य बड़ी खरीददारी का समय होता है। इस त्योहार पर खर्च और खरीद को शुभ माना जाता है क्योंकि लक्ष्मी को, धन, समृद्धि, और निवेश की देवी माना जाता है।। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस पर्व की खरीददारी में सोने पे सुहागा तब और जाता है जब आप अपनी राशि के अनुसार सही समय पर सही वस्तु का चयन करके खरीददारी कर सकें। यहां सभी राशियों के जातकों के अनुसार उन्हें क्या-क्या खरीददारी करनी चाहिए जिससे जीवन में शुभता और आनंद का शुमार कर पाएं।

मेष- स्वर्ण धातु, इलेक्ट्रोनिक आइटम, संचार के आइटम, कोई ऐसा वस्त्र खरीद सकते हैं जिसमें लाल रंग का शुमार रहे। सुबह सुबह लाल पुष्प ठाकुर जी को अर्पित करना चाहिए।

वृषभ- चांदी, सौन्दर्य प्रसाधन का सामान खरीदना शुभता देने वाला रहेगा। कलम खरीदना भी बेहतर है। सुबह सुबह सफेद पुष्प ठाकुर जी को चढ़ाएं। संध्या समय यमदीप दान करना अच्छा है। मां लक्ष्मी की आराधना उपासना अवश्य करें।

मिथुन- कांसे के बर्तन, हरे वस्त्र, महिलाओं के लिए सौन्दर्य प्रसाधन सामग्री खरीदना, कम्युनिकेशन के आइटम खरीदना बेहतर रहेगा। विनायक को सुबह सुबह हरी द्रूर्वा जरूर अर्पित करें।

कर्क- चांदी, वस्त्र परिधान स्वयं और पूरे परिवार के लिए खरीदें। सुबह सुबह सफेद पुष्प ठाकुर जी को अर्पित करें। मन की स्थिरता के लिए ध्यान की प्रक्रियाएं अपनाएं। शाम के समय यम दीप दान के साथ ही श्री पूजा की ओर जरूर जाएं। चांदी के लक्ष्मी प्रतिमा को खरीदा जा सकता है।

सिंह- स्वर्ण और तांबे की खरीदारी करें। गेहूं खरीदें। पीले वस्त्र या एक से दो रंग मिश्रित हो खरीददारी कर सकते हैं। सुबह के समय सूर्य उपासना और संध्या समय यम दीप दान के साथ आदित्य का ध्यान करना बेहतर रहेगा।

कन्या- कांसे की बर्तन खरीदे। हरे वस्त्र भी खरीद सकते हैं। इलेक्ट्रोनिक आइटम और जमाओं की ओर जरूर जाएं। द्रूर्वा विनायक को अर्पित करें और उन्हें अलग से भी एक दीपक प्रज्जवलित करें।

तुला- रजत धातु खरीदना चाहिए। सफेद सोना भी खरीदा जा सकता है। डायमंड खरीदना अति उत्तम। परिधान, सौन्दर्य प्रसाधन सामग्री खरीदी जा सकती है। सुबह सुबह ठाकुर जी को सफेद पुष्प अर्पित करें। सफेद धान जिसमें चावल की प्रमुखता है खरीदना चाहिए। सुबह सूर्योदय के समय ध्यान जरूर कीजियेगा।

वृश्चिक- तांबे के बर्तन, ऐसे परिधान जिसमें गहरे रंग हों, विशेषकर लाल रंग के, कुंकुंम खरीदें। शारीरिक व्यायाम के इक्यूपमेंट, स्वर्ण धातु खरीद सकते हैं।

धनु- पुस्तकें, स्वर्ण धातु या पीतल धातु का बर्तन खरीदना श्रेयष्कर रहेगा। पीले वस्त्र खरीदना दोपहर के समय श्रेयष्कर है। सुबह सुबह पीले पुष्प ठाकुर जी को अर्पित करें। सुबह सूर्य उपासना के साथ ध्यान की प्रक्रियाएं अपनाएं।

मकर- चांदी खरीदने के साथ ही वस्त्र परिधान और जूते भी खरीदे जा सकते हैं। लोहे के सामान जिसे जिम के इक्यूपमेंट आदि खरीदे जा सकते हैं

कुंभ- पंच धातु की वस्तु खरीदना बेहतर है। चांदी और स्वर्ण खरीदा जा सकता है। वाहन की खरीदारी के लिहाजा ये दिन श्रेष्ठ रहेगा। संध्या समय यम दीपदान करना आवश्यक और श्री उपासना की जाए और संघर्षों से प्रेरणा पाने की कामना रखे।

मीन- पीले वस्त्र खरीदने चाहिए। स्वर्ण धातु, पीतल के बर्तन खरीदना शुभकर रहेगा। परिधान में वूलन को विशेष जोड़। पीले पुष्प ठाकुर जी को अर्पित करें। साथ ही पीले वस्त्र भी धारण दोपहर के समय करनी चाहिए। इलेक्ट्रोनिक आइटम को भी खरीद सकते हैं। पुस्तक खरीदना भी उत्तम रहेगा।

Comments