शिव पूजा से होती परेशानियां दूर || Vaibhav Vyas


 शिव पूजा से होती परेशानियां दूर

कई बार जीवन में ऐसी परेशानियां आने लगती हैं, जिनकी वजह समझ में नहीं आती है। ऐसी परेशानियों से निजात दिलाने में काले तिल के कुछ उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। हिन्दू धर्म में सोमवार को शिवजी की पूजा करना अच्छा माना जाता है। मगर शुक्रवार को भी शिवजी की पूजा करने का काफी महत्व है। महादेव की कृपा पाने के लिए शुक्रवार को कुछ उपाय किए जा सकते हैं। शुक्रवार के दिन भगवान की पूजा अर्चना और व्रत का भी प्रावधान है। वहीं इस दिन अगर कोई खास उपाय किया जाए तो भोलेनाथ की कृपा से भविष्य सुरक्षित होता है और आने वाली सारी विपदाएं अपना रास्ता मोड़ लेती है।

पूजन की विधि- सवेरे साफ पानी से स्नान करने के बाद भगवान शिव की प्रतिमा को लाल कपड़े पर स्थापित करें। हाथ में फूल, जल और चावल लेकर मंत्रोच्चार करें-

मम शिवप्रसाद प्राप्ति कामनया-निमित्तं शिवपूजनं करिष्ये।

इसके बाद शिवजी के सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं। भगवान की फूल, बिल्वपत्र और गंध से पूजा करके फलों का भोग चढ़ाएं। इसके पश्चात शिवजी की आरती करें और भगवान का प्रसाद ग्रहण करें और भक्तों को भी प्रसाद वितरित करें।

भगवान शिव शंकर की स्तुति-

जय नाथ कृपासिन्धो जय भक्तार्तिभंजन।

जय दुस्तरसंसार-सागरोत्तारणप्रभो प्रसीद मे

महाभाग संसारात्र्तस्यखिद्यत:।

सर्वपापक्षयंकृत्वारक्ष मां परमेश्वर।

खास उपाय-शिवलिंग का अभिषेक करते समय दूध में केसर मिला लें। चांदी के लोटे या गिलास में यह दूध लेकर भगवान को अर्पित करने से चंद्रमा सम्बंधित सभी ग्रह दोष दूर हो जाते हैं। पितृ दोष से परेशान लोग शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं।

Comments