भक्ति-भाव से करें श्रीकृष्ण की पूजा || Vaibhav Vyas

 

भक्ति-भाव से करें श्रीकृष्ण की पूजा

हिंदू धर्म में हर महीने का अपना खास महत्व होता है। चतुर्मास के समय में भगवान विष्णु की विभिन्न अवतारों में पूजा होती है। भाद्र मास में भगवान विष्णु ने कृष्ण के रूप में जन्म लिया था। इस दिन को कृष्ण जन्माष्टमी कहा जाता है। पूरे देश में मनाया जाने वाला यह उत्सव विशेषकर भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार जन्माष्टमी का त्योहार 30 अगस्त 2021 को मनाया जाएगा। इस दिन कृष्ण मंदिरों में झांकियां सजाते हैं। कई लोग अपने घर में लड्डू गोपाल का जन्म मनाते हैं। मान्यताओं के अनुसार यदि निसंतान दंपती अगर जन्माष्टमी का व्रत रखते हैं तो उनकी सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी होती है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रमास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। इस बार 29 अगस्त को रविवार रात 11 बजकर 25 मिनट पर होगा और 30 अगस्त को रात 01 बजकर 59 मिनट पर रहेगा। उदया तिथि की वजह से 30 अगस्त 2021 को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस बार कृष्ण जन्माष्टमी पर चंद्रमा वृष राशि और रोहिणी नक्षत्र का संयोग बन रहा है।

हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व होता है। इस दिन कई लोग व्रत करते हैं। माना जाता है कि जो भी पूरी भक्ति-भाव और विधि- विधान से पूजा और उपवास करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में भी इस दिन का खास का महत्व होता है, जिनकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में हो उनके लिए ये व्रत बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस व्रत को दंपति विशेष रूप से संतान प्राप्ति के लिए करते हैं. इसके अलावा अविवाहित लड़कियां लड्डू गोपाल का व्रत रखकर झुला झुलाती हैं उनके विवाह के संयोग जल्द बनते हैं। जन्माष्टमी से पहले लोग इस खास दिन की विशेष तैयारी करके भी भगवान को रिझाने का प्रयास करते हैं।

Comments