बुध का स्वराशि मिथुन में प्रवेश || Vaibhav Vyas

 बुध का स्वराशि मिथुन में प्रवेश


7 से 25 जुलाई से बुध मिथुन स्वराशि में आएंगे। ये समय अंतराल सूर्य और बुध का बुद्धादित्य योग बनाने वाला रहेगा। ये संयोग फलाफल में अलग दृष्टियां लाने वाला रहेगा। परिणाम के आधार पर बेहतरी सम्प्रेषित होने वाली रहेगी। 7 से 16 जुलाई का समय बुद्धादित्य योग तथा 16 से 25 जुलाई तक फलाफल में अलग स्थितियां सामने रहेगी। ग्रह प्रकृति के अनुरूप फल देने वाले रहते हैं। निवेश के माध्यम के साथ चलने वालों के लिए या टेक्नोलॉजी के कामकाज में क्या आधार रहने वाला रहेगा। ये समय अंतराल अतिमहत्वपूर्ण रहने वाला रहेगा। निर्णय लेने की क्षमताएं देने वाला रहेगा। इसी क्रम में राशि अनुसार रहने वाले फलाफल का एक विवेचन।

मेष : पराक्रम भाव में सूर्य और बुध का बुद्धादित्य योग रहेगा। नौकरी पेशा जीवन में अद्भुत संयोग सामने रहेंगे। सक्रियता और सकारात्मक संकेत प्राप्त होने वाले रहेंगे। कमीशनिंग संबंधित कामकाज में भी बेहतरी। छोटी छोटी यात्रा संबंधी कामकाज को 16 जुलाई से पहले संपादित करने पर बेहतरी, उसके बाद गति धीमी रखें। मार्केटिंग या लोगों को कन्वेंस करने का काम है वहां ये समय अंतराल बहुत बेहतर कहा जाएगा। प्रयास दोहराते रहने से बेहतर परिणाम सम्मुख रहेंगे। शेयर मार्केट संबंधी कामकाज में स्थिति के अनुरूप निर्णय लें।

वृषभ : वाणी में अलग अधिकार रहेगा। नौकरी पेशा जीवन में प्रबंधन में दिक्कतें थी, वहां बेहतरी के साथ निर्बाध गति मिलेगी। पारिवारिक स्तर पर सामंजस्य की कमी भी दूर होगी। लम्बे समय से धनागमन के अटकाव के साधन पूर्ति की ओर जा सकते हैं। गले संबंधित तकलीफों का ख्याल रखें। अज्ञात भय नौकरी पेशा या व्यापारिक जीवन में सता रहे थे, वहां से धीरे-धीरे स्पष्टता आने वाली रहेगी। रिसर्च संबंधी कामकाज में सपोर्टिव बेस बहुत अच्छे से बना हुआ है।

मिथुन : आत्मविश्वास की कमी से जूझ रहे थे, निर्णायक मौकों पर सहयोग नहीं था, अब स्थितियां विश्वास और आत्मविश्वास के साथ जुड़े निर्णयों में सकारात्मकता रहेगी। शेयर मार्केट संबंधी कामकाज में बड़े निर्णय की ओर बढ़ सकते हैं। गृहस्थ का सहयोग रहेगा। सोलर संबंधी कामकाज में बेहतरी रहेगी। इलेक्ट्रोनिक मीडिया या प्रिंट मीडिया के साथ जुड़ाव में कोई भी ऑफर आए तो अपनी गुंजाइशों को टटोलते हुए आगे बढऩे का प्रयास करे। ये समय अंतराल बेहतरी के प्रतिबिम्ब देने वाला रहेगा।

कर्क : विदेश संबंधित कामकाज में इस समय को बेहतर मानकर चला जा सकता है। अनिद्रा जनित स्थितियां सताने वाली हो सकती है। नकारात्मक विचारों पर लगातार मंथन से सावधानी रखें। कमीशनिंग के कामकाज में धीमापन रखे। व्यापार में बढ़ोतरी की ओर जाना है, या ऋण आदि की ओर बढऩा है तो यहां आप गणनाओं के साथ चलें और आगे बढ़ सकते हैं। शत्रु हावी नहीं होंगे। ये समय अंतराल कुल मिलाकर बेहतर कहा जाएगा।

सिंह : शेयर मार्केट संबंधी कामकाज में गणनाओं के साथ समझने का प्रयास कर रहे हैं, तब भी एक बार श्योर होने की ओर जाएं। जोखिम के साथ लिए गए निर्णय मन में विश्वास स्थापित करने का आधार रहेगा। संतान पक्ष की ओर से बेहतरी की खबरें आने की उम्मीद। मैनेजमेंट संबंधी कामकाज में किसी ओहदे पर है, जो भी निर्णय लेते हैं उसकी सार्थकता सामने बनी हुई है, जिसे बेहतर आधार माना जा सकता है। कमीशनिंग संबंधी कामकाज में लम्बे समय से की गई मेहनत परिणामों में आने वाली रहेगी।

कन्या : भाग्य का सहयोग अच्छे से बना रहेगा। जोखिमभरे निर्णय की ओर आसानी से गमनशील होने वाले रह सकते हैं। प्रबंधन के कामकाज में बेहतरी रहेगी। यात्रा संबंधी कामकाज में बिना हिचकिचाहट के आगे बढ़ाया जा सकता है। क्रियेटिव फील्ड में ये समय बेहतरी देगा। ऋण संबंधी गतिविधि में आगे बढऩा है, तब भी कोई दुविधा और संकोच नहीं रखे। नौकरी पेशा जीवन में सक्रियता नहीं थी या व्यापार में बेहतर परिणाम नहीं आए हैं तो इस समय अंतराल बेहतर प्रयास से बेहतर परिणाम पाएंगे।

तुला : व्यापारिक जीवन में परिवर्तन की आवश्यकता है, नौकरी पेशा जीवन में एक ही आधार पर चल रहे हैं, अब परिवर्तन की आवश्यकता महसूस करते हैं तो कन्फर्ट जोन को छोड़कर जुड़ते हैं तो बेहतरी रहेगी। कला संबंधी क्षेत्र में निर्णय अटका रखे थे, हनुर को प्रस्फुटित करना है तो अब आगे बढऩे वाले रहेंगे। रुटिन मन के भीतर सकारात्मक संकेत देने वाला रहेगा। रुटिन में योगाभ्यास या जिम की ओर बढ़ते हैं बेहतरी है। कंस्ट्रक्शन संबंधी कामकाज में 16 से 25 जुलाई के बीच निर्णय लेना बेहतर रहेगा। उच्च शिक्षा में भी बेहतरी रहने वाली रहेगी।

वृश्चिक : इस समय अंतराल में बहुत बड़े निर्णय, जो फाइनेंस से जुड़े होते हैं, उससे बचें। 16 जुलाई के अंतराल तक रिसर्च संबंधी कामकाज में एकाग्रता रखने से बेहतरी पाएंगे। कामर्स संबंधी व्यापार के कामकाज में परिवर्तन की स्थितियां सामने आएगी, जो सकारात्मकता लाएगी, किन्तु उसमें फैशीनेसन से दूर हटकर देखना होगा। व्यापारिक साझेदारियों में तल्खियां मिलती है तो उसे सहज होकर अपनी प्रवृतियां बनाकर रखे। वाणी पर नियंत्रण की आवश्यकताएं रहेगी।

धनु : आत्मविश्वास गृहस्थ की वजह से और बढ़ेगा, जिससे आपके मन में संतुष्टि का भाव जाग्रत होने वाला रहेगा। टैक्सटाइल संबंधी कामकाज में कमीशनिंग के बेस के साथ है, वहां धीमापन रखें। गृहस्थ जीवन के साथ सामंजस्य बढ़ेगा। संतान पक्ष की ओर से सुखद खबरें मिलेगी। स्व-प्रबंधन की स्थितियां बेहतरी का आधार देने वाली रहेगी।

मकर : थाइराइड और गले संबंधी रोग और त्वचा जनित रोगों से सावधानी रखे। किसी यात्रा की ओर जा रहे हैं तो स्वयं को संभालते हुए आगे बढ़े। स्वास्थ्य को लेकर प्रीकोशन रखे। ऋण संबंधी स्थितियों में सहयोगी स्थितियां रहेगी। विदेश संबंधित कामकाज में बेहतरी। एक जॉब से दूसरे जॉब में जाने की स्थितियां भी अनुकूलता देने वाली रहेगी।

कुंभ : शेयर मार्केट संबंधी कामकाज में निर्बाध गति के साथ निर्णय में बढ़ोतरी दे सकते हैं। लचीलेपन का फायदा मिलने वाला रहेगा।आध्यात्मिक चिंतन में वृद्धि रहेगी जिससे मन में संतुष्टि रहेगी। कमीशनिंग या शिक्षा के कामकाज में बेहतरी प्रस्फुटित रहेगी।

मीन : ग्रह गोचरीय व्यवस्था के चलते फलाफल में इतनी बेहतरी नहीं है। माता के स्वास्थ्य को लेकर बनी हुई दुविधा को दूर करने वाले रहे। लेखन संबंधी कामकाज में एकाग्रता भंग हो तो स्वयं को उसके साथ जोड़कर आगे बढऩा चाहिए। परामर्शदाता रहे हैं उनसे एक बार चर्चा करके निर्णय लेते हैं बेहतरी रहेगी। नौकरी पेशा जीवन में मानसिक दबाव सामने आ सकते हैं, समाधान की स्थितियां आने वाली रहेगी। 25 जुलाई तक फस्र्टेशन की ओर जाने से बचें।

Comments