केम्द्रुम दोष
चर्चाएं वृहद विस्तार के साथ चन्द्रमा को लेकर होती रहेगी। अनुभव इस भौतिक युग में निरंतरता को लिए केम्द्रुम दोेष के बारे में भी कई परिभाषाएं गढ़ते रहेंगे। स्वयं की कुण्डली में किसी दोष का नाम सुनते ही इतनी घबराहट में आ जाना कि लगने लगता है कि अब उपाय नहीं करेंगे तो बहुत बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।
जब चन्द्रमा के दोनो ओर यानि चन्द्रमा जिस भाव में हो उससे द्वितीय और द्वादश में जब कोई ग्रह नहीं होता है तो उसे हम केम्द्रुम दोष में देखते है। सामान्य शब्दों में समझा जाए तो मन को आवेग की आवश्यकता होती है और जब भी वो आवेग प्राप्त नहीं हो तो मन शून्य होने लगता है। शून्य मन एकांत का द्योतक है। और जब भी चन्द्रमा को किसी भी ग्रह का प्रभाव प्राप्त नहीं होता है तो ऊर्जा केन्द्रित नहीं हो पाती। इसी वजह से जब मन का प्रवाह इतना शीथिल हो तो उसे हम केम्द्रुम दोष कहते है। किंतु मैं ये मानता हूं कि जब अकेलापन एकांत में बदलने लगता है तो मुख्य रूप से यहां व्यक्ति खुद को आध्यात्मिक स्तर पर नव चैतन्य के साथ बदलने लगता है।
केमद्रुम दोष के साथ जो भी भाव जुड़े होते हैं वहां पर भी प्रभावों में थोड़ी सी कमी आती हैं। तो दूसरी ओर स्वभावगत स्थिति में भी कई बार विचलित होने के आधार बनते हैं।
जिस तरह से आप देखिये कि द्वितीय भाव में चन्द्रमा हैं और दोनों ओर कोई ग्रह ना हो तो एक तरह से प्रथम भाव तृतीय भाव इन दोनों के प्रभाव में भी कमी आने लगती हैं। अब यहां धन को इतना बल प्राप्त नहीं होगा मन के भीतर का आत्मविश्वास भी इतना सहयोगी नहीं होगा तो साथ में ही जो कामकाजी जीवन में पराक्रम होना चाहिए वहां पर कमी आने लगती हैं।
दूसरी ओर यदि कोई भी सौम्य ग्रह चन्द्रमा को देख रहें हों तो मैने पाया हैं कि इस दोष का प्रभाव कम भी होता हैं।
एक दोष जो सबसे महत्वपूर्ण तथ्य के साथ सामने आता हैं वो ये हैं कि व्यक्ति का खुद को कम आंकना उससे भी कहीं ना कहीं बचना चाहिए। तो दूसरी तरफ स्वयं के उत्थान के लिए शिव उपासना को आधार बनाकर चलें तथा प्रत्येक पूर्णिमा को श्रीकृष्ण मंदिर के दर्शन भी करने चाहिए।

first time i come to know about this astrology point.
ReplyDeleteजी बिलकुल
Deleteउपयुक्त जानकरी👍🏻 मार्गदर्शन के लिये धन्यवाद 🙏🏻 जय श्री गणेश 🙏🏻
ReplyDeleteजी धन्यवाद
Deleteइस दोष या योग का उपाय क्या है?
ReplyDeleteविषय सम्बन्धित जानकारी के लिये आप हमारे जोधपुर कार्यालय के फोन नंबर 8905521197 पर सम्पर्क कर सकते हैं। धन्यवाद।
Delete