जब हम किसी ह्यूमन रिर्सोसेज को मैनेज करने वाले व्यक्ति से मिलते हैं। आपके ऊपर एक व्यापारिक जिम्मेदारी है। आप उस बिजनस के ओनर है। जो भी महानुभाव आपके कार्य के साथ में जुड़े हुए होते हैं तो उसकी धीरे-धीरे काबिलियत हमको समझ में आने लगती है कि ये व्यक्ति वित्तीय गणनाओं में अच्छा है। ये व्यक्ति टेली मार्केटिंग में अच्छा है। इस व्यक्ति कि जो क्षमता है वह सारी की सारी स्थितियों को क्राइसेस के साथ में मैनेज करने की है तो उसी तरह से प्रत्येक व्यक्ति को कार्य भार सौंपा जाता है।
एक व्यक्ति यस मैन रहता है जिसको आप सुबह 6 बजे भी कॉल करते हैं। रात को 12 बजे भी कॉल करते हैं। उसकी उपलब्धतता हमेशा हमारे जीवन के साथ में बनी रहती है यानि कि हमको जब आवश्यकता हुई उस व्यक्ति ने हमारे कार्य को परिपूरित करने का कार्य कर दिया तो ऐसे लेवल के ऊपर पोजीशन्स को मैनेज किया जाता है।
हम सिस्टेमिटक वेव में लेकर चलने वाले होते हैं। उसी तरह से भीतर भी हमारे रिर्सोसेज है- ऊर्जा, सकारात्मक चिंतन, हमारा इंटरेनसिक नेचर जो कई पोजीशन्स के साथ में चलकर हमको विजय दिलाने का काम करता है। एक छोटा-सा हुनर जो बहुत पहले हमारे भीतर बीजारोपित हुआ था और आज उसने जाकर एक बहुत बड़े फ्रेम के साथ में हमको जीविकोपार्जन का माध्यम दिया तो प्रत्येक स्तर के ऊपर ऐसी ही सारी स्थितियों को लेकर चलना और उन रिर्सोसेज को मैनेज करना यह हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
आपके भीतर के रिर्सोसेज क्या है? उसको पहचानें और फिर जब व्यक्ति व्यवस्थित तौर पर प्रत्येक दिन कामकाज में लगता है तो काफी हद तक सफलताओं के नए प्रतिमान स्थापित करता है। निराशाएं पनप नहीं पाती आशा का दीप सदैव प्रज्जवलित रहता है।
Comments
Post a Comment