जीवन में अतीत के अनुभव. Past Experience in Life.

 इस समय अंतराल में हमारी जिनसे भी बातचीत हो रही है या जो भी परिवार के सदस्य या फिर हमारे साथ जो लोग रहते हैं उनसे बात हो रही होगी तो एक बात सुनने में आ रही होगी की हम फिर से पुराने दिनों में लौटते हैं। पुराने जितने भी अनुभव है वो हमारे सामने है। 

जिंदगी में सरलता और एक तरह से जो सहजता की पोजीशन्स है वो घर-परिवार के साथ में रहते हुए बहुत अच्छे से सामने आ रही है। प्रत्येक व्यक्ति स्वयं से मिल रहा है। कुछ समय स्वयं के साथ में बिताने का कार्य कर रहा है। भीतर की जटिलाताएं किस तरह से सुलझाई जा सकती है, इसके ऊपर भी मंथन चल रहा है।

 एंग्जायटी  किस वजह से जीवन में आती है, तनाव किस वजह से है, ये भागमभाग हमको कहां लेकर जा रही है, कितने ठहराव की आवश्यकता है। ये सारी ही गणनाएं निरन्तर हमारे सामने है। इसको पहचाना जाए। इसको समझा जाए और उसके आधार पर ही आगे प्रकृति के साथ में सामंजस्य स्थापित करके कार्य किया जाए, जिससे कि जीवन सुलभता के साथ अग्रसर हो। बहुत ज्यादा उलझा हुआ नहीं रहे। मन में शांति, चिर स्थायित्व के ऊपर विराजित रहे। तो प्रयास इस समय अंतराल में किए जा सकते हैं।

Comments