ज्योतिष में मन्त्रमुग्ध करने वाली स्थिति. Enchanting position in astrology.

 हमने कई बार व्यक्ति विशेष के बारे में लोगों को यह कहते हुए सुना है कि हमने भी कई बार लोगों को उनकी परफॉरमेंस  देखकर, भले ही एंटरटेनमेंट का फील्ड या फिर स्पोर्टस का, उनको एक कॉम्प्लीमेंट देने का कार्य किया है कि आपने हमको मंत्रमुग्ध करके रख दिया। 

मंत्रमुग्ध का आशय यह कि हम कुछ और उस समय अंतराल में सोच ही नहीं पाए। अपनी चिंताएं, अपनी व्यग्रताएं,  जितने भी निरन्तर चलते हुए विचार थे उन सबको एक तरफ करके रख दिया और उस व्यक्ति विशेष की कला के साथ में, उसके हुनर के साथ खुद को डुबोकर रख दिया। और वहीं से जो समय हमारे लिए नव स्पंदन लेकर आया हमने कहा कि ये मंत्रमुग्ध करने वाली स्थिति थी।

 हमारी हॉबी क्या है, हमारी इंटरेन्सिक एप्रोच, मूलभूत प्रकृति क्या है, और साथ ही साथ में हम किस क्षेत्र में ऐसा जुड़ाव महसूस कर पाते हैं जहां और सब कुछ भूलकर रह जाते हैं  यह एक बहुत महत्वपूर्ण चर्चा का केन्द्र है और यह जानना भी बहुत ज्यादा आवश्यक रहता है प्रत्येक व्यक्ति के लिए कि उसके लिए ऐसी विधा, ऐसी एकाग्रता की चर्मोत्कर्ष की स्थितियां कहां पर छुपी हुई है। जहां कोई व्यक्ति आपको कहे कि आपने हमें मंत्रमुग्ध कर दिया। 

चाहे वर्किंग पोजीशन हो, चाहे स्पोर्टस का फील्ड हो, चाहे एंटरटेनमेंट का फील्ड हो, आपका लेखन हो या फिर संगीत की कोई कला हो। हम जहां पर भी ऐसी कोई ज्योत अपने भीतर दीप्त होती हुई महसूस करते हैं तो उसको कभी भी बुझने नहीं दें। निरन्तर उसको साकार रूप देकर चलें। ज्योतिष विज्ञान भी यही कहता है कि व्यक्ति अपनी प्रकृति को पहचाने और उसके बाद ही कार्य की शुरुआत करता चला जाए।

Comments