व्यक्ति की हिम्मत देती है जीवन में सकारात्मकता..

 यह मानवीय प्रकृति का मूल गुण है कि वो लोगों के साथ बांटकर चलने में विश्वास करता है, साझा करने में विश्वास करता है। भले ही आज इस तकनीक के युग के अंदर कोई संदेश देख लीजिये, वीडियो देख लीजिये जो लोगों को हंसा रहा है, गुदगुदा रहा है या फिर  पॉजिटिव रख रहा है, मोटिवेट कर रहा है ज्यादा से ज्यादा उसको साझा किया जाता है। सकारात्मकता को फैलाने का प्रयास किया जाता है। तो कई बार सजगता के साथ में भी चलने की प्रवृति व्यक्ति विशेष के भीतर रहती है।

 एक युवक जो कोई मैसेज देखता है तो अपने साथीगणों को उसे गुदगुदाने का प्रयास करता है। कोई एक वीडियो देखता है और बहुत अच्छा है तो अपने आसपास के लोगों को दिखाता है और कहता है कि आप देखिये कितना आनंद आ रहा है इसमें। या फिर क्या पॉजिटिव फिलिंग आ रही है इसमें। यह साझा करना, एक-दूसरे के साथ में जोड़कर चलना। प्रत्येक क्षण मानव की बहुत गहरी प्रवृति रही है। निराशा तो कई बार जीवन के अंदर आती है, किन्तु आशा जगाने वाला व्यक्ति, एक मुस्कुराहट के साथ में मिलने वाला व्यक्ति न जाने कितने लोगों की जिंदगी को संवारने का कार्य कर देता है। 

एक व्यक्ति का हौसला अनंत लोगों को सकारात्मकता देता चला जाता है और यही जीवन की सबसे बड़ी सीख है और इसी के साथ में चलना हमारे लिए बहुत ज्यादा आवश्यक है। गंभीरता तो जीवन के अंदर रहेगी। सिंसयेरिटी की रिक्वायरमेंट रहेगी किन्तु हम कितना आनंद के साथ में चल सकते हैं। सजग हैं, किन्तु कितनी मुस्कुराहट के साथ में चल सकते हैं। आसपास के लोगों से कितना जुड़ सकते हैं। आज के इस दौर में सोशियल डिस्टेंटिंग की रिक्वायरमेंट बहुत ज्यादा है, किन्तु फिर भी हम लोगों के साथ किस तरह से एक दूरी बनाते हुए भी जुडऩे का प्रयास कर सकते हैं। उनकी मदद के लिए पहुंच सकते हैं। यह समय की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है और हम सभी की एक जिम्मेदारी भी।

Comments