राशि भाव में चन्द्रमा प्रतीकात्मक तौर पर दिखाए गए हैं। राहू की स्थितियां वृषभ राशि में ही चलायमान है। केतु की बाई डिïफाल्ट एप्रोच सप्तम में है। सप्तम में ही बुध की स्थितियां 17 दिसम्बर तक रहने वाली है उसके बाद में अष्टम भाव में सूर्य बुध का बुद्धादित्य बन जाएगा। शुक्र 11 दिसम्बर से प्रवेश करेंगे और उसके बाद 3 जनवरी तक यहां वृश्चिक राशि में ही चलायमान रहने वाले होंगे। भाग्य भाव में 15 दिसम्बर के बाद की स्थितियों से ही सूर्य देव रहेंगे। देव गुरु वृहस्पति और शनि देव भाग्य, कर्म और आध्यात्म के साथ जुड़े हुए हैं। वहीं एकादश भाव में 24 दिसम्बर में मंगल मार्गी स्थितियों में चलने वाले होंगे।
प्रथम भाव- राहू के द्वारा जो कन्फ्यूजन कामकाजी क्षेत्र में बारम्बार दिए जा रहे थे। आप नौकरी पेशा जीवन में है किन्तु लग रहा है कोई न कोई फस्र्टेशन बनी हुई है, ऐसा है नहीं, किन्तु हम ऐसी संभावनाओं को नकारात्मक तौर के ऊपर अपने साथ जोड़ते चले जा रहे हैं, उससे आपको पूर्णकालिक तौर पर बचना होगा। वाणी संबंधित संवाद है वह एक बहुत अलग लेवल पर होगा, सकारात्मकता लिए हुए होगा। व्यापारिक जीवन में भी लम्बे समय से अटके सौदे 1 से 17 दिसम्बर तक पूर्ति की ओर जा सकते हैं, जहां किसी व्यक्ति विशेष की मदद की आवश्यकता थी, वहीं से डील कन्वर्ट हो सकती थी। किसी रुपये-पैसे की आवश्यकता हमको अपने से थी और वहां से अभी तक हरी झंडी नहीं मिल पा रही थी ये समय विशेष वहां पर भी पोजिटिव इंडीकेशन्स दे रहा है। राशि भाव के आधिपति है वो शुरुआती 11 दिनों में षष्ठ रहने वाले रहेंगे। तो इसी वजह से आपके लिए ऐसे खर्चे बढ़ सकते हैं जो मेटेरियलिस्टक लग्जरी को इंडीकेट करते हैं। कोई भी ऐसा ऋण लेने की ओर नहीं जाएं, जिसको अभी टाला जा सकता है। चमक-दमक संबंधी किसी भी कामकाज, रेस्टोरेंट, टैक्नोलॉजी या फैशन टैक्नोलोजी या सीजनल पोजीशन के साथ जुड़ाव वाले क्षेत्रों में आपके लिए 11 से 31 दिसम्बर तक का समय अंतराल बेहद अच्छा कहा जा सकता है। नएपन के साथ में आप शुरुआत भी कर सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज होकर व्यक्ति व्यूजवाइज करता हुआ बढ़ता है तो सफलता के सिरे और अच्छे से अंकित होते चले जाते हैं। नौकरी पेशा जीवन में किसी भी इंटरव्यू की ओर जाएंगे तो 11 से 17 दिसम्बर, 2020 के मध्य अंतराल में आपके लिए संभावित तौर पर पोजिटिविटी बनी रहने वाली है।
द्वितीय भाव- धन भाव के आधिपति है वो 17 दिनों के लिए शुरुआती स्तर पर यहां व्यापार भाव में रहने वाले होंगे। 6 से 7 दिनों के लिए लक्ष्मीनारायण योग भी बनेगा। जड़त्व की स्थितियां भी आएगी। छह आठ का संबंध भी रहेगा। जो भी रुपया पैसा सामने आना है वह धीमेपन के साथ आएगा। बहुत ज्यादा रफ्तार से चलने वाली प्रवृतियां यहां पर मौजूद नहीं है। संवाद कौशल मौजूद है। मार्केटिंग संबंधित कामकाज के साथ में आपका जुड़ाव है वहां वृद्धि के सिरे पूर्ण रूप से अंकित है। पब्लिक रिलेशन के कामकाज से है, ह्यूमन रिसोर्सेज के साथ जुड़े हुए हैं, बड़े ओहदे पर है तब भी यह समय बेहतर से बेहतर मानकर चलियेगा। कुटुम्बीजनों के साथ कोई भी व्यापार कर रहे हैं, वहां सावधानी रखनी होगी। भरोसे व्यापार के सिरे को छोड़े हुए हैं, वो संभालते रहेंगे, हम पोजीशन को चैक करना नहीं भूलें। थोड़ा समय लगाएं और गणनाओं के साथ व्यवस्थित तौर पर चलना आवश्यक है। कमीशनिंग और ब्रोकेज संबंधित कामकाज आपके लिए अच्छी खासी वृद्धि लेकर आ रहे हैं। प्रथम भाव के साथ में भी द्वितीय भाव में भी ये स्थितियां स्पष्ट होती चली जाती है।
तृतीय भाव- देव गुरु वृहस्पति यहां सातवीं दृष्टि से पराक्रम को देख रहे हैं। शनि देव भी पराक्रम में वृद्धि करने वाले हैं। तो इसी वजह से जो आपके लिए लम्बे समय से कोई प्रमोशन अटकी हुई थी, या कोई ऐसी जिम्मेदारी मिलनी थी जिससे आगे आने वाले समय में प्रमोशन जैसी संभावना बनती चली जाए। ये समय विशेष आपके लिए बेहतर संकेत दे रहा है। अपनी महत्वाकांक्षाओं को नियंत्रित रखियेगा। भीतर आत्मविश्वास जगाया है वह अब कामकाज में बहुत अच्छे से सामने आए। लोगों के कहने पर इतना ध्यान नहीं दें, प्रमुख रूप से प्रत्येक बिन्दुवार आगे बढ़ते चले जाइये। ये स्पष्टता आपको लेकर चलने की आवश्यकताएं है। भाइयों के साथ संबंधों में यहां पर सुधार होता चला जाएगा। भीतर का धैर्य है वह भी प्रत्येक क्षण उन्नति की ओर है। जब व्यक्ति के साथ में धैर्य जुड़ा होता है वह कहीं पर भी रुकता नहीं है। अपनी धीमी रफ्तार के साथ कामकाज में सफलता को जीवन में जोड़ता चला जाता है। छोटी और लम्बी दूरी की यात्राएं यहां आपको बेनिफिट देने वाली हो सकती है। यात्रा से जुड़ा हुआ कामकाज रहा है, यात्रांए करनी होती है उसके बाद ही आजीविका को चला पाते हैं। ये समय बेहतर स्थितियों को निर्मित करता चला जाएगा।
चतुर्थ भाव- चतुर्थेश की पोजीशन है वो यहां अष्टम भाव में 15 दिसम्बर के बाद से रहने वाली है। उसकी शुरुआती जो 15 दिन रहेंगे भूमि संबंधित कामकाज में आपके लिए तीव्रता लेकर आ सकते हैं। सोलर संबंधी कामकाज में बहुत बेहतर तरीके से स्थितियां चलती जाएगी। गृहस्थ यदि किसी हृदय रोग से ग्रसित रहे हैं तो उनके स्वास्थ्य का ज्यादा ख्याल रखने का प्रयास करें। सर्विस इंडस्ट्री संबंधित कामकाज के अंदर शुरुआती 15 दिन तेजी लेकर आएंगे और उसके बाद आपको नए निर्णय से पूर्णकालिक तौर के ऊपर बचना होगा। कामर्शियल व्हीकल संबंधित कार्य क्षेत्र हो या फिर आप पुरानी भूमि के बेचान संबंधी कार्य के साथ में हो तब भी आपके लिए 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक का जो समय है, बहुत अधिक संभलकर चलने वाला है। माता स्थान के साथ में रिश्तों में तल्खियां नहीं आए। वहीं गृहस्थ और कुटुम्बीजनों के साथ माता के साथ संबंध प्रगाढ़ थे, वहां कमी नहीं आए। रियेक्टिव होने से पूर्णकालिक तौर पर बचते चले जाएं। किन्तु भूगर्भीय व्यवस्थाओं के अध्ययन के साथ जुड़े हुए हैं तब भी ये समय आपके लिए स्पष्ट तौर पर बेहतर संकेत दे रहा है।
पंचम भाव- पंचमेश यहां सप्तम भाव के भीतर 17 दिनों के लिए रहेंगे। सबसे पहले बात करता हूं किसी रिेलेशन में जुड़े हुए है और उसे घरपरिवार के सम्मुख रखना चाहते हैं। ये शुरुआती 17 दिन उसमें भी 11 से 17 दिसम्बर तक की बात करते हैं तो बेहद शानदार ये समय है। ऐसे रिश्ते को सम्मुख रखना हामी की ओर जाना, अपने साथ में मंथन करना और उस रिश्ते को जीवन के साथ जोड़कर देखना ये सारी संभावित स्थितियां रहेगी। शेयर मार्केट संबंधी कामकाज में भी यहां वृद्धि के सरोकार निरन्तर तौर पर बने रहेंगे। संतान पक्ष को व्यापार में जोडऩा चाहते हैं ये समय सही है। किन्तु संतान एकल तौर के ऊपर व्यापार में जुडऩा चाहती है आपसे पूंजी मांग रही है तब ये ध्यान रखियेगा कि हम इस पूरे ही महीने ऐसी स्थितियों को टालें, उनसे बारम्बार संवाद करें कि आप क्या और कैसे करना चाहते हैं। अनुभव लीजिये। हमारे कामकाज में जुड़ जाइये। जब ऐसे फ्रेम के साथ चलते हैं तो यह महीना कुछ नकारात्मकता लाता है उससे बचकर चले जाएंगे। फैमिली वे की पोजीशन में भी यह समय विकास देने के साथ खुशियों के पल आने की संभावनाएं बनी हुई है। शिक्षा संबंधी स्थितियों के अंदर ये पूरा ही महीना समस्याओं के साथ चल रहा है और आपको वहां से सावधान रहने की आवश्यकताएं है। जो शिक्षा में लगना चाहिए, वो कहीं और किसी विचारधारा के साथ जुड़ता है तो तकलीफ देह होता हैे, उससे सावधान रहना होगा। फाइनेंस संबंधी शिक्षा के अंदर 17 से 31 दिसम्बर का समय वो ठीकठाक कहा जाएगा।
छठा भाव- शुरुआती 11 दिनों में आपको ऐसे ऋण से बचना चाहिए, जो चमक-दमक के साथ जुड़ा हुआ है। जहां पर हमको यह लग रहा है कि ऋण ले लिया जाए जिससे कामकाज में उन्नति आएगी। ऐसे कन्फ्यूजन की एप्रोच से खुद को सावधान रखने का प्रयास जरूर करें। स्वास्थ्य में मधुमेह और यूरिन इंफेक्शन जैसी दिक्कत होती है वो ज्यादा सताने वाली हो सकती है। इसी वजह से ये दोनों ही क्षेत्र स्वास्थ्य में सावधानी रखने के है। शुरुआती 11 दिनों में शत्रु हावी होने का कार्य कर सकते हैं। कामकाज में जिस प्रखरता के साथ चल रहे हैं, लोग बार-बार शिकायत के साथ आपको झुकाने का कार्य कर रहे हैं वहां से अविचिलित भाव के साथ चलना होगा। बिजनेस पार्टनरशिप के साथ में कोई भी कर्ज संबंधी स्थितियां बनी हुई थी, उसको भी स्पष्ट करने का प्रयास जरूर कीजियेगा।
सप्तम भाव- व्यापारिक जीवन के अंदर आपको कुछ एड-ओन करना होता है वहां ज्यादा केलकुलेशन के साथ चलने वाले रहें। व्यापारिक क्षेत्र विशेष के साथ में आप उन्नति के जिस स्तर को देखना चाह रहे थे, उसमें धीमापन बनाकर रखना चाहिए। कई बार संभावनाओं के साथ चलता है, कई बार गफलत सिद्ध हो सकती है। सामने आ रही स्थिति से संभलकर चलना और उसी के साथ निर्णय लेना आवश्यक रहेगा। सीजनल व्यापार के साथ जुड़े हुए हैं वहां बहुत ज्यादा बेनिफिट बने हुए हैं। सप्तमेश की जो स्थितियां है वो एकादश में बनी रहेगी। व्यापार जब लाभ की ओर इशारा कर रहा हो तो कंटेम्परेरी सिच्युएशन के साथ चलता हुआ ज्यादा एचीव करने वाला हो जाता है। कार्य में अनुशासन के साथ चलने वाला व्यक्ति यहां ज्यादा सफलता को लाने वाला रहेगा। कंस्ट्रक्शन संबंधी कार्य क्षेत्र से जुड़े हुए हैं ये समय वहां पर भी आपके लिए मेजर बेनिफिट दे सकता है। गृहस्थ के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। शुरुआती 15 दिनों में हृदय संबंधी रोगों से बचकर चलना होगा। तत्काल स्तर पर कोई राय देनी होती है, पति या पत्नी पक्ष को वहां भी थोड़ा बचें। धीमेपन के साथ चलने का प्रयास करें।
अष्टम भाव- धनु राशि स्थान में सूर्य देव चलायमान है। ऐसी स्थितियों में आपके लिए अज्ञात भय के सिरे सामने आने वाले होंगे। उससे सावधान रहें। विदेश में रह रहे हैं तो छोटा सा इश्यू आया आपने उसको बड़े स्वरूप में देखने का कार्य किया, वहां से आपको बचना होगा। आकस्मिक धन लाभ भी फैशीनेट कर सकता है, किन्तु आप अपने अनुभव के साथ में ज्ञान के उजाले के साथ में चलते हैं तो सूर्य देव की स्थितियां द्वितीय त्रिक के अंदर है वहां से खुद को सावधान रखकर चलने का कार्य भी करते चले जाएंगे। सोलर संबंधी कामकाज के साथ जुड़े हुए हैं, आकस्मिक तौर पर कोई भी परेशानी आती है, वहां पर भी धैर्य के साथ निस्तारण की ओर जरूर जाएं। अष्टमेश की स्थितियां नवम भाव के भीतर आ चुकी है तो यही कहीं-न-कहीं सहूलियत की स्थिति कही जा सकती है।
नवम भाव- आध्यात्मिक चिंतन जाग्रत होगा और वहीं से उच्च शिक्षा के अंदर प्रोफिटेबल एप्रोच है। जिस शिक्षा में समस्याओं की बात कर रहा था, देव गुरु वृहस्पति उन समस्याओं को मध्यम दर्जे पर ला सकते हैं। उच्च शिक्षा के साथ में चलते हुए ही आप अपने व्यापार की स्थितियों को भी देखना चाहते हैं, किसी शुरुआत की ओर जाऊंगा, नाम को अलग लेवल की ओर लेकर जाऊंगा, एम्पलायमेंट जनरेट करूंगा, आप बिलकुल सही है, वहां बढऩे के बारे में जरूर विचार कीजियेगा। लिटरेचर संबंधी शिक्षा के साथ जुड़ाव है तब भी यह समय बेनिफिट देने वाली एप्रोच के साथ कहा जा सकता है।
दशम भाव- कर्मेश है, वो यहां नवम भाव के भीतर है। कर्म और भाग्य का सहयोग बना हुआ है। जैसे मेष राशि जातकों के लिए लाभ और कर्म का संयोग बना हुआ है वहीं आपके लिए कर्म और भाग्य का सहयोग बना हुआ है जिसको साथ में लेकर चलें। पिता पक्ष के साथ कामकाज कर रहे हैं वहां पर भी आपके लिए पोजिटिव इंडीकेशन्स लगातार बने रहेंगे। ये समय अंतराल आपके जीवन के अनुभवों के साथ में चलने वाला समय भी कहा जा सकता है। यहां ऐसे मौके आएंगे जहां आनंद के साथ चलते चले जाएंगे। वर्किंग एक्सपरटीज भी बढ़ रही है।
एकादश भाव- यहां मंगल है इसी वजह से 24 दिनों आपके लिए सर्वांगीण लाभ की प्रवृतियों को बढ़ाने वाले होंगे। बारम्बार यह लगेगा कि हम अपने कामकाज के अंदर और ज्यादा तीव्र होते चले जाएं जिससे कि लाभ और अधिक बढ़े, ऐसी गफलतों से बाहर निकलकर देखने की आवश्यकता है। हालांकि यह बात जरूर है आप अनुशासित रहेंगे वही अनुशासन लाभ के साथ जोडऩे वाला होगा। धनागमन भी रहेगा। कहीं खर्चा करके भी लाभ की ओर जाने के इशारे नजर आ रहे हैं। क्योंकि द्वादेश लाभ के साथ है।
द्वादश भाव- द्वादश भाव के आधिपति एकादश के अंदर है इसी वजह से विदेश संबंधित कामकाज में लाभ की पूरी उम्मीद है। 1 से 24 दिसम्बर तक जो भी निर्णय लेंगे वह प्रखरता के साथ निरन्तर गतिमान रखने वाले होंगे। टेक्नॉलॉजी, मेडिको या ऐसा कामकाज जहां पर इतने लोगों की पहुंच और पकड़ नहीं है किन्तु आप अपना वरदहस्त हासिल कर चुके हैं तो ध्यान रखियेगा आपकी यूनिक एप्रोच को जग जाहिर करने वाले होंगे। नाम का संकेत भी उसके साथ जुड़ा हुआ है।
Comments
Post a Comment