इसके इतर इस बात पर भी गौर करने की आवश्यकता कि व्यक्ति की एकाग्रता के अंदर देव गुरु वृहस्पति वृद्धि करने वाले हो जाते हैं। जहां पर हम किसी न किसी आलोचना के साथ में चल रहे थे, वहीं पर हम अपने जीवन में एक दर्शन को देखने लगते हैं। लम्बे समय से आप जॉब की पोजीशन्स के अंदर एक्टिव नहीं हो पा रहे थे, देव गुरु वृहस्पति यहां क्या स्थितियां निर्मित कर रहे हैं, व्यापारिक जीवन पिछले एक वर्ष या फिर 13 महीने की आप बात कर लीजिये, उस प्रोग्रेसिव एप्रोच के अंदर नहीं था वहां हमारे लिए क्या स्थितियां निकलकर आई है तो ये भी जानना आवश्यक हो जाता है कि जो उदर संबंधी व्याधियां चलती है वहां इनका प्रभाव क्या रहेगा। मैं स्पष्ट तौर पर फिर से कह रहा हूं कि यह परिवर्तन लगभग एक वर्ष के लिए अपने प्रभाव के साथ में चलेगा। किन्तु हमारा जो अभी एक स्पेसिफिक पेन के साथ में जो डिस्कशन है वो लगभग-लगभग बीस नवम्बर से लेकर 1 वर्ष के लिए तो है ही । किन्तु अप्रैल तक मुख्य रूप से क्या प्रभाव रहेगा। उसके बाद में अतिचारी भी होंगे, वक्रगत स्थितियों में भी आएंगे वो एक सारा ही अलग से चर्चाजनित विषय है। किन्तु दीपावली के बाद में होने वाला यह परिवर्तन और 2020 के अंतिम अंतराल में होने वाला यह परिवर्तन हमारे लिए जानने योग्य स्थितियों को लेकर आ रहा है। जब मैंने 23 सितम्बर, 2020 के आसपास राहू और केतु परिवर्तन की चर्चा की थी, तो आपसे निवेदन किया था कि कहां हमको सजग होने की आवश्यकता है यह हम जानें। कहां हम नेगेटिव इम्पेक्ट के अंदर नहीं आएं। यह हम जानें। किन्तु देव गुरु वृहस्पति के साथ में इनकी नीचस्थ स्थितियों में जोड़कर अपने जीवन में नकारात्मकता को नहीं देखियेगा। यहां संभावनाओं का प्रभाव व्यक्ति के भावों को किस तरह से परिवर्तित कर रहा है तो ऐसी शुरुआत हम करते हैं मेष राशि के जातकों के साथ।
मेष : मंगल प्रधान राशि के जातकों के लिए जो स्थितियां देव गुरु वृहस्पति और शनि देव की कर्म भाव के साथ में जुड़ी हुई होगी। यहां जो आपकी भागदौड़ पिछले एक वर्ष से चल रही थी और कहीं-न-कहीं आप एक स्पष्टता को देख भी पा रहे थे, किन्तु पोजिटिव इम्पेक्ट नहीं आ पा रहे थे। यहां भागदौड़ अब रास्ता दिखाने वाली होगी तो वहीं पर यह ध्यान रखियेगा कि नीचस्थ स्थितियों के प्रभाव में आपकी इच्छाशक्ति में कमी नहीं होने पाए और वहीं नौकरी पेशा जीवन के अंदर जो धनागमन अभी तक नहीं हो पा रहा था। मैं स्पेशिफिक लेवल के तौर पर पांचवीं दृष्टि की बात कर रहा हूं जहां राहू अभी मेष राशि के जातकों के लिए चल रहे हैं वहां आपके फाइंनेसियल गेन बढ़ेंगे। कुटुम्बीजनों के साथ में 23 सितम्बर के बाद से जो टकराव चल रहे थे, वहां पर थोड़ी-सी कमी आपके लिए आती हुई नजर आएगी। वाणी संबंधित कार्यों में जो रियेक्टिव एप्रोच बारम्बार परेशान कर रही थी, वहां जब व्यक्ति के लिए स्थिरता आ पाती है और साथ में ही आप ये भी देखिये कि जब मृदुभाषिता जन्म लेने लगती है, तो वहीं से व्यक्ति अपने जीवन को बहुत अच्छे से परिवर्तित करके देखता है। भूमि संबंधित कार्यों में जो शनि देव बारम्बार संभावनाओं को निर्मित कर रहे थे, उसमें भी कोई पैतृक संपत्ति का विवाद चल रहा था, उसमें भी कोई पुरानी जमीन थी, जो बेचान की तरफ नहीं जा पा रही थी, देव गुरु वृहस्पति अपने उच्च राशि स्थान को देखते हुए वहां आपके लिए पोजिटिव पोसिब्लिटी को रिग्रेट करने वाले होंगे तो साथ में आप यह भी ध्यान रखियेगा कि मानसिक सुख के अंदर यहां पर निरन्तर तौर पर वृद्धि होती चली जाएगी। माता स्थान के साथ किसी भी कामकाज की आप शुरुआत करना चाहते हैं, नेटिव पैलेस के साथ में जुड़कर किसी भी कार्य की शुरुआत करनी है। पोजिटिव इंडीकेशन्स है। सर्विस इंडस्ट्री के साथ में जुड़कर अपने बिजनस की ओर आपको जाना है, वहां पर भी सकारात्मक संदेश है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस समय जो ऋण संबंधी स्थितियां आपको सता रही थी, और एक सिस्टमेटिक फ्लो में आप वहां से खुद के लिए कोई भी मुक्ति नहीं देख पा रहे थे यह समय वहां पर भी आपको एक रिलीफ देगा। किन्तु स्टमक को रिलेट करती हुई प्रोबलम्स ज्यादा हद पर सता सकती है। जो भीतर कई बार डिप्लोमेसी उपजने वाली होती है देव गुरु वृहस्पति आपके शत्रुओं के साथ में ऐसी ही फ्लेक्सीबल एप्रोच को जन्म देने वाले होंगे जिससे कि यह दुविधाएं आसानी से दूर होती चली जाए। किन्तु पिता के साथ कोई भी कामकाज कर रहे हैं और जो स्टाफ है वो आप पर हावी हो रहा है। पिता के साथ में तो आप समझ ही रहे हैं, किन्तु जो लोग काम कर रहे हैं वो हावी हो रहे हैं उससे आपको इस समय अंतराल के अंदर बचना होगा। बाकी कर्मशीलता निरन्तर तौर पर गतिमान रहेगी । वर्किंग एक्सपरटीज लगातार बढ़ती चली जाएगी। जहां आप अपने ज्ञान की स्थितियों को नहीं रख पाएं वहां कमजोर महसूस करें, पूरी ताकत के साथ में प्रयास करना यहां अवश्यम्भावी है आपके लिए।
वृषभ : सर्वप्रथम आपके कामकाजी जीवन में आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शुरुआती स्तर पर ऐसा लगेगा कि जो मेरी स्पेरिच्युअल प्रोग्रेस है वह कमी में आ रही है, किन्तु जैसे ही आप देखते हैं कि जो दिसम्बर, जनवरी के महीने के आसपास की स्थितियां रहेंगी जब देव गुरु वृहस्पति अंशगत व्यवस्थाओं में थोड़ा-सा आगे बढ़ चुके होंगे वहीं से आध्यात्मिक चिंतन जन्म लेगा। भौतिकता के प्रति जो बहुत ज्यादा लालसा मन के अंदर पनपी हुई थी, उसमें भी यहां पर कमी आएगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हायर एज्यूकेशन के अंदर आपको यहां अप्रैल, 2021 तक बहुत ज्यादा सजग रहने की आवश्यकताएं हैं। डिस्ट्रेक्शन्स आपको परेशान कर सकते हैं। यह एक नेगेटिविटी है, किन्तु जॉब पोजीशन के साथ में यदि आपका जुड़ाव है, तो सर्वप्रथम आप देखियगा वो इनका उच्च राशि स्थान है और पराक्रम भाव के साथ में जुड़ी हुई जो इनकी पोजीशन्स रहेगी वह आपके लिए नौकरी पेशा जीवन के अंदर काफी हद तक सुगम आधार लेकर आ रही है। लम्बे समय से जो स्टाफ था, जो कलीग्स के साथ जुड़े हुए दूसरे लोग थे, या फिर उच्च अधिकारी थे, बारम्बार आपको परेशान कर रहे थे, वहां मानसिक स्थिरता आपके लिए निरन्तर तौर पर पनपने वाली रहेगी और वहीं कोई प्रमोशन लम्बे समय से अटकी हुई थी, वहां पर भी सिस्टेमेटिक एप्रोच में एक फ्लो आपके सामने बना हुआ है। तो यह भी ध्यान रखियेगा कि महत्वाकांक्षाओं के ऊपर यहां नियंत्रण रखने की कोई आवश्यकता नहीं क्योंकि आपको मालूम है कि मैं क्या चाह रहा हूं और किस हिसाब से उस ओर बढऩा चाह रहा हूं। राहू राशि स्थान के भीतर देव गुरु वृहस्पति पांचवीं दृष्टि से देखने वाले तो इसी वजह से व्यापारिक जीवन के अंदर जो उहापोह चल रही थी, या फिर निर्णय-अनिर्णय की स्थितियों में जीवन घिरा हुआ था उससे बाहर निकलकर आप एक प्रोग्रेसिव एप्रोच की ओर भी जा पाएंगे। सबसे महत्वपूर्ण स्थिति जो शिक्षा के अंदर यानि कि इन्सियल एज्यूकेशन, हायर एज्यूकेशन की मैं बात कर चुका हूं। जो शिक्षा के अंदर गतिविधियां चलती है वह आपको निरन्तर एक क्षेत्र विशेष के अंदर प्रगति की ओर लेकर जा रही है जो भी महिलाएं लम्बे समय से पारिवारिक वृद्धि की ओर जाना चाह रही थी, संतान प्राप्ति की ओर जाना चाह रही थी, ये समय वहां पर आपके लिए श्रेष्ठताओं को निर्मित करने वाला होगा। आकस्मिक धन लाभ हुआ और उसको सहेजा कैसे यह एक महत्वपूर्ण बात है। और वहां आपके लिए ये समय अंतराल अच्छे खासे स्तर के ऊपर निवेश के मौकों को सामने रखने वाला होगा। संतान पक्ष के साथ में जुड़ाव बढ़ता चला जाएगा। उनके जीवन के अंदर जो चिंताएं चल रही थी वो परोक्ष के तौर के ऊपर वो हमारे जीवन के अंदर भी थी, जब बच्चा परेशान है तो माता और पिता प्रसन्न चित्त कैसे रह सकते हैं। ये सबसे बड़ा प्रश्न चिन्ह है। जीवन का संशय है और उसी संशय को हटाने वाले होते हैं देव गुरु वृहस्पति। संतान पक्ष लम्बे समय से वैवाहिक जीवन की ओर नहीं जा पा रही थी। गृहस्थ सुख को नहीं भोग पा रही थी। बारम्बार रिश्ते आ रहे थे, किन्तु कभी कुंडली मिलान की वजह से तो कभी वैचारिक मतभेद की वजह से टलते चले जा रहे थे। यहां जुड़ाव का एक स्पेशिफिक लेवल आपके सामने बना रहेगा।
मिथुन : आप देखियेगा कि जो विदेश संबंधी कार्य, सर्वप्रथम मैं यहां आपके विदेश संबंधी चर्चाओं के साथ में ही शुरुआत कर रहा हूं। इसके पीछे वजह यह है कि अष्टम और द्वादश भाव के साथ में जब देव गुरु वृहस्पति का समग्र प्रभाव रहने वाला होगा तो आपके लिए यह समय ऐसे सारे ही गणनाओं के अंदर वृद्धि के एक आकस्मिक स्तर को देने वाले रहेंगे। तो वहीं पर आप यह भी ध्यान रखकर चलियेगा कि इसी समय अंतराल के अंदर निरन्तर तौर के ऊपर आपके लिए यह समय जो मैटल संबंधी कामकाज होते हैं, वहां वृद्धि लेकर आएंगे। किन्तु अपने कर्म में आप आलस्य नहीं पनपने दें यह मेरा आपसे करबद्ध निवेदन है। क्योंकि शनि देव तीसरी दृष्टि से आपके कर्म भाव को देख रहे हैं। तो इसी वजह से जो दिक्कत निकलकर आती है वह यह है कि व्यक्ति के सामने जो काम है उसमें एक आलस्य पनपने लगता है। वहां से दुविधाएं सामने आने लगती है। तो वहां आपको ध्यान देना होगा, हालांकि इस समय आपके धनागमन के अंदर वृद्धि रहेगी। मैं यह जानता हूं कि ढैय्या का अंतराल अपने चरमोत्कर्ष की ओर है। शनि देव और देव गुरु वृहस्पति साथ में है, किन्तु फाइनेंसियल गेन यहां बाई डिफाल्ट एप्रोच में आते हैं क्योंकि देव गुरु वृहस्पति अपने उच्च राशि स्थान को देखने वाले हो जाएंगे तो इसी वजह से यह समय आपके लिए जो एक वर्ष तक रहने वाला होगा फाइनेंसियल एप्रोच के अंदर एक और पोजीशन को क्रियेट करता चला जाएगा और वहीं यह भी समझना होगा कि मानसिक सुख के अंदर यहां वृद्धि है। ढैय्या के साथ में जो पूरे ही वर्ष संघर्ष चला है, अब यहां से मानसिक सुख धीरे-धीरे आपके लिए जन्म लेने लगेगा। एक महत्वपूर्ण बात यह भी है कि भूमि संबंधित किसी भी कामकाज की ओर आप बढऩा चाहते हैं और ऐसी ही किसी सिस्टेमेटिक प्रोग्रेसिव एप्रोच को अपने जीवन में जगह देना चाहते हैं वहां पर भी यह समय समग्र स्तर के ऊपर आपके लिए बेहतर से बेहतर प्रभावों को सामने रखता चला जा रहा है।
कर्क : आप देखियेगा कि जो व्यापारिक जीवन के अंदर स्थिरता बनी हुई थी, उस व्यापारिक जीवन में लाभ के सिरे बढ़ेंगे देव गुरु वृहस्पति की पांचवीं दृष्टि की वजह से। अपने उच्च राशि के स्थान को देखते हुए वृहस्पति एक ऐसे आत्मविश्वास को जन्म देते हैं जहां शीतलता रहती है। एक तो आप एग्रेसिवनेस के साथ में अपने कानफिडेंस को रखते हैं और एक बहुत आसानी से आप अपने कॉन्फिडेंस को लोगों के सामने दर्शाने वाले होते हैं। दूसरी प्रवृति यहां आपके सामने जन्म लेगी। तो वहीं पर व्यापारिक संबंध रखते हुए नीचस्थ देव गुरु वृहस्पति पराक्रम से अपनी दृष्टि संबंध को रखते हुए नीचस्थ देव गुरु वृहस्पति अपने उच्च राशि स्थान को देखते हुए और लाभ के भाव को देखते हुए कर्क राशि के लिए सर्वांगीण तौर के ऊपर स्थिर लाभ को देने वाले होंगे। एक व्यापार की शुरुआत हुई। हम चाहते हैं कि उसमें वर्षों की नींव लगे। एक स्टेब्लिटी बनी रहे, जो लोग जुड़े हुए हैं हम उन सबके हितों का ख्याल रख पाएं और यह सारी ही जो मनोवृतियां है यहां सकारात्मकता का आवरण अपने साथ में लिए हुए है और वहीं अगर आप शिक्षा संबंधी कामकाज के साथ में हस्तक्षेप रखते हैं और वहीं पर यदि आप सर्विस इंडस्ट्री संबंधी कामकाज के साथ में हस्तक्षेप रखने वाले होते हैं वहां वृद्धि है। किन्तु नकारात्मकता गृहस्थ जीवन के साथ में जुड़ी हुई है। उनके स्वास्थ्य का आपको ख्याल रखना होगा। तो साथ में ही इस बात पर भी गौर कीजियेगा कि व्यापार उनके साथ में जुड़ा हुआ है तो कहीं पर भी हम कोई गलत सौदेबाजी की ओर जाने वाले नहीं रहें। जो रिश्ता लम्बे समय से तनाव मुक्त हुआ था वह फिर से तनाव युक्त नहीं हो जाए। समय प्रोपर बेस के ऊपर दीजियेगा। जब नौकरी और व्यापार महालक्ष्मी की कृपा के साथ में चल रहे हों तो हमको अपने गृहस्थ जीवन में भी समय जरूर देना चाहिए। और वहीं से व्यक्ति अपने सुकून को प्राप्त कर पाता है। व्यापारिक साझेदारियों में यह समय संभलने वाला है। आपसे निवेदन कर रहा हूं। तो वहीं नौकरी पेशा जीवन के अंदर कोई प्रमोशन अटकी हुई थी, यहां बहुत ज्यादा अपनी पोसिब्लिटीज को एक्सप्लोर करने से आप बचियेगा। महत्वकांक्षाओं पर नियंत्रण है। भाइयों और मित्रों के साथ किसी भी कामकाज की शुरुआत बेहतर रहेगी। जो भी जातक लम्बे समय से अपने वैवाहिक जीवन की ओर बढऩा चाहते थे, ये समय वहां आपके लिए बहुत अच्छे से सपोर्टिव एप्रोच को क्रियेट करने वाला रहेगा।
सिंह : सर्वप्रथम आप देखें कि जो स्टमक को रिलेट करती हुई प्रोबलम्स होती है वहां आपको बहुत ज्यादा ख्याल रखने की आवश्यकताएं है। किन्तु सकारात्मकता जो सर्वप्रथम निकलकर आती है आपके कामकाज के अंदर जो निराशाएं पनपी हुई थी, अब वो कम होंगी। संघर्ष हैं, यह मैं मानता हूं, किन्तु संघर्ष के साथ में हमारी कर्मशीलता बढ़े। प्रत्येक दिन हम खुद को इस मूल मंत्र के साथ में लेकर चलने वाले रहें कि नहीं, संघर्षों से पार पाकर मेरी मेहनत मुझको परिणाम देने वाली होगी और वहीं से जीवन की वास्तविक यात्रा शुरू होती है। देव गुरु वृहस्पति सूर्य प्रधान राशि के जातकों को उसी यात्रा की ओर निरन्तर लेकर जा रहे हैं। इच्छाशक्ति स्वभाव के भीतर है। वर्किंग एक्सपर्टिज इतने वर्षों से हासिल हुई है और वहीं पर जो प्रबंधन संबंधी कामकाज है। हालांकि वहां हस्तक्षेप बुध का रहता है, किन्तु वहां पर भी आपके लिए बेनिफिट रहेगा। एक्सपोर्ट संबंधी कामकाज में आपका जुड़ाव है और वहीं विदेश में आप रहे हैं अपने कार्य क्षेत्र के अंदर संलग्न हैं और एक स्थिरता चाह रहे थे, देव गुरु वृहस्पति का यह परिवर्तन वहां पर भी आपके लिए एक स्थिरता के भाव को निरन्तर लेकर आने वाला है। खर्चे जो परेशान कर रहे थे, सेविंग्स की ओर हम नहीं जा पा रहे थे, और कहीं-न-कहीं मन में यह भाव आ चुका था कि जो कमा रहे हैं, वो लगातार खर्चों की ओर जाएगा। किन्तु 2020 और 21 का यह जो वर्ष अंतराल देव गुरु वृहस्पति के परिवर्तन के साथ में आ रहा है, रोग संबंधी स्थितियों में तो वृद्धि करेगा, किन्तु सेविंग्स में भी आपके लिए वृद्धि करने वाला हो जाएगा। रोग में भी अगर आप स्टमक, आंतों संबंधित समस्याओं का थोड़ा सा ज्यादा ध्यान रखते हैं। अपने खान-पान को आब्जर्व करने का संकल्प ले लेते हैं तो फिर कहीं पर भी ऐसी दुविधाओं के साथ में चलने वाले नहीं होंगे। शत्रु जो अभी तक आपके कर्म को पहचान चुके थे, साइड लाइन हो चुके थे, अब वो कहीं-न-कहीं जुडऩे के लिए लालायित रहेंगे इसको और डेफ्थ में समझने की आवश्यकता है। व्यापारिक जीवन में कॉम्पिटिटर होते हैं जो कई बार परोक्ष और प्रत्यक्ष तौर के ऊपर एक दूसरे से जुड़े रहते हैं। यह समय संभावित तौर के ऊपर उन कॉम्पिटिटर को आपके साथ में जोडऩे वाला रहेगा। और वहीं से आपके लिए बैटरमेंट भी निकलकर आता चला जाएगा।
कन्या : बुध प्रधान राशि के जातकों के लिए जो इन्सियल एज्यूूकेशन होती है, वहां पर तो थोड़ी सी दुविधाएं जरूर है, जिस तरह से मैंने कहा था कि वृषभ राशि के जातकों को हायर एज्यूकेशन में ध्यान रखना है, कन्या राशि के जातकों को अपनी शुरुआती शिक्षा के अंदर बहुत ज्यादा ध्यान रखना है। माता-पिता यदि मेरी यह बात सुन रहे हों तो उनको आप बहुत ज्यादा एकाग्र करें, उनको लगातार काउंसिल करते चले जाएं। यह तो एक बात रही। किन्तु जो शेयर मार्केट संबंधी कामकाज होता है वहां यह समय आपके लिए भाग्य के अच्छे संकेत भी लेकर आ रहा है। राहू जो अंतर चेतनाओं को भाग्य के साथ में प्रभावित करने वाले थे, वहां पर भी आपके लिए एक स्थिरता बनती चली जाएगी और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप अपने कार्य क्षेत्र के अंदर जिस निरन्तर प्रवाह की ओर बढऩा चाह रहे थे और जो सर्वांगीण लाभ अचीव करना चाह रहे थे वहां पर भी बैटरमेंट है। तो शेयर मार्केट में निवेश भले ही छोटी अवधि का हो, मध्यम अवधि का हो या लम्बी अवधि का हो। वह इस समय किया जा सकता है। अपनी केलकुलेशन को साथ में रखियेगा और जो पहले अनुभव हासिल किया है उसको अब सामने रखने की आवश्यकताएं है। व्यापारिक जीवन के अंदर यह समय आपको क्षमताओं के साथ में नहीं लेकर चलेगा वहां धोखे हैं। जहां कमिटमेंट करने हैं, वहां बहुत ज्यादा संभलिए। किन्तु आप जिस कार्य क्षेत्र के अंदर बहुत पहले से एक्सपीरियंस के साथ में है, वहां आपका वर्किंग प्रोफेशन आपको इन्सटेंट गेन देने वाला हो सकता है। नौकरी पेशा जीवन में लम्बे समय से फाइनेंस को रिलेट करती हुए फील्ड में, एज्यूकेशन के रिलेट करते हुए फील्ड के अंदर आप जुड़ नहीं पा रहे थे, ये समय विशेष वहां आपको फिर से वृद्धि के स्तर की ओर लेकर जाने वाला होगा ये एक स्पष्ट संकेत बना हुआ है। आध्यात्मिक चिंतन लगातार बढ़ेगा और वहीं जो भी महिलाएं अपने पारिवारिक वृद्धि के स्तर की ओर जाना चाहती हैं, संतान प्राप्ति की ओर जाना चाहती हैं, उनके लिए यह समय विशेष हद के ऊपर सार्थक स्थितियों को निर्मित करता चला जाएगा। आत्मविश्वास की झलक यहां बहुत अच्छे से है और जो विजुवलाइज करके चलना होता है। ऐसे किसी कामकाज के अंदर जाना है जहां लम्बे समय की गणनाओं को अपने साथ में रखना है। यह समय वहां पर आपको प्रभावशाली स्तर के ऊपर बेहतर परिणामों के साथ लेकर चलता चला जाएगा। तो इसी वजह से इस स्थिति में मन में संतोष व्याप्त रखियेगा।
तुला : यह समय मानसिक सुख के अंदर कमी लेकर आ रहा है। संघर्षों के भीतर भी खुद को संगठित करके जो रखना होता है। यह 20 नवम्बर से अप्रैल, 2021 तक बहुत ज्यादा आवश्यक है आपके लिए। मैं नम्र निवेदन कर रहा हूं आप यहां पर कि इस बात का बहुत ज्यादा ख्याल आप रखियेगा कि निराशाओं के भाव पनपने वाले नहीं रहें। वहीं कर्मशीलता लगातार बढ़ रही है और साथ ही साथ में जो आप कामकाजी जीवन के अंदर एक सिस्टेमेटिक एप्रोच चाह रहे थे, जो भले ही फाइनेंसियल गेन नहीं दें किन्तु आगे के रास्ते दिखाए वो आपको मिलती चली जाएगी। भूमि संबंधित कार्यों के अंदर बहुत ज्यादा संभलकर चलियेगा। तो वहीं पर नेटिव के साथ किसी भी कार्य क्षेत्र में आप संलग्न होना चाह रहे थे, किसी इंडस्ट्री की तरफ जाना चाह रहे थे, तब भी आपके पास यदि केलकुलेशन है, लम्बे समय की एक विजुवलाजेशन की एप्रोच है तभी जाएं अन्यथा रुकना आपके लिए यहां पर हितकर रहेगा। देखिये, मैं नकारात्मकता के साथ में दूर रहने का प्रयास करता हूं किन्तु जहां सजग करना है, वहां आपको सर्वप्रथम तौर के ऊपर अवेयरनेस की तरफ लेकर चलने का प्रयास भी मैं करता हूं। यहीं एक पोजिटिव इंडीकेशन यह है कि आप अगर रिसर्च-एनेलेसिस संबंधी कामकाज के साथ में जुड़े हुए हैं यह समय आपको वृद्धि देगा। वहीं पर जो खर्चे लम्बे समय अनर्गल तौर पर परेशान कर रहे थे, वहां पर भी आपके लिए प्रभाव के अंदर एक तरह से थोड़ी सी रुकावट रहेगी। विदेश संबंधी कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यह भी देखियेगा कि आप सामाजिक सरोकारों के साथ में अपने नाम को प्रखर स्तर पर स्थापित करते चले जाएंगे। ऐसे सामाजिक सरोकार आपके यश-मान में वृद्धि देंगे। और कई कार्य जो कि साथ में चलते हैं, वहां यह समय बेहद प्रभावशाली है।
वृश्चिक : आप यहां पर देखिये कि सर्वप्रथम जो व्यापारिक जीवन होता है, जहां भाग्य के सहयोग की आवश्यकता है, वो भाग्य का सहयोग बहुत अच्छे से मिला हुआ है। व्यापारिक जीवन में जिन गणनाओं की आवश्यकता है वो गणनाएं बहुत अच्छे से मिली हुई है, किन्तु जो भीतर का पराक्रम होता है उस पराक्रम के अंदर भी कमी आपके लिए बनी हुई है। तो इसी वजह से ऊर्जा को महसूस करना बहुत ज्यादा आवश्यक रहेगा। और प्रत्येक कार्य में जबरदस्ती खुद को इन्सियेटिव की तरफ लेकर जाना भी आपके लिए नितांत आवश्यक है। यह समय आध्यात्मिक चिंतन के साथ में है। यह समय भाग्य की सर्वकालिक गणनाओं के साथ में है। हायर एज्यूकेशन के अंदर जो आप बहुत बेहतर अचीव करना चाहते हैं, वहां पर भी समग्र प्रभाव बेहद शानदार तरीके से निकलकर आने वाला आपके लिए रहेगा। गृहस्थ जीवन के साथ में कहीं पर भी ऊहापोह चल रही थी, नेगेटिविटी चल रही थी, देव गुरु वृहस्पति की अमृतमयी दृष्टि वहां पर आपको एक सम्यक आधार दे सकती है। राहू जो और अधिक शंकाएं पैदा कर रहे थे गृहस्थ जीवन में, वहां पर भी आपके लिए एक तरह से नियंत्रण वाला स्तर लगातार देखा जा सकता है। ये ध्यान रखें कि इस समय अंतराल में यात्राओं में बहुत ज्यादा सजगता बरती जाए। बहुत अधिक आवश्यक हो तो ही यात्राओं की ओर जाएं अन्यथा उनको टालना ही आपके लिए यहां हितकर रहने वाला है। एक निवेदन मैं यहां और आपसे कर रहा हूं। रचात्मक कार्यों में, कला संबंधित क्षेत्र में यह समय वृद्धि की ओर लेकर जाएगा। तो वहीं आपने बहुत पहले शेयर मार्केट में कोई इन्वेस्टमेंट सामने रखा था, आपके लिए ये प्रवाह बहुत अच्छे से रिजल्ट की पोसिबल एप्रोच को लेकर आएगा। वहीं नौकरी पेशा जीवन में जो शंकाएं बनी हुई थी, कि अब नौकरी क्या होगा, कैसे चलेगी, वहां एक स्थिरता आपके लिए निरूपित रहेगी। शंकाएं दूर होती चली जाएगी।
धनु : देव गुरु वृहस्पति का संचरण अंतराल समाप्त हो रहा है और मकरस्थ प्रवेश कर रहे हैं। सर्वप्रथम जो ये समय है धन को सहेजने की आवश्यकताओं के साथ में है। आप ध्यान रखियेगा कि ऐसे खर्चों से बचें जिसकी अभी कंटेम्पररी टाइम के अंदर कहीं पर भी रिक्वायरमेंट नहीं है। कुटुम्बीजनों के साथ में जो एक धीमापन होता है वो निरन्तर तौर पर बनकर चलने वाला रहे। हम बहुत ज्यादा तीव्रता वहां पर दिखाने वाले नहीं रहें। ये निवेदन मेरा यहां पर आपसे रहेगा। स्वास्थ्य के अंदर धनु राशि के जातकों को अधिक सजगता बरतने की आवश्यकताएं है। यह समय स्टमक को रिलेट करती हुई प्रोबलम्स के साथ और जो अत्यधिक मोटापे की वजह से परेशानियां निकलकर आती है, उसमें वृद्धि की ओर लेकर जा सकती है। प्रो-एक्टिव एप्रोच के साथ में चलना आपके लिए बहुत ज्यादा आवश्यक रहेगा। हिडन प्रोबलम्स जो बारम्बार मन के सारे ही स्तर को घेरे हुए थी, वहां आपके लिए एक स्थिरता की आंकाक्षा मन के भीतर रहनी चाहिए तो साथ में ही आप यह भी देखियेगा कि इस समय अगर आप शेयर माकेट में किसी भी निवेश की ओर जाना चाहते हैं, वहां जा सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नौकरी से व्यापार की ओर आपको शिफ्ट होना है, मन में लम्बे समय से गणनाएं चल रही थी, कि जो ये महीने के रोटेशन के साथ में हम चलते हैं, प्रत्येक महीने इतना प्रेशर झेलते हैं। ये प्रेशर खुद के लिए हम खुद को देते चले जाएंगे और उससे संभावित तौर पर अच्छे परिणाम लेकर आएंगे। आप ऐसी कोई भी शुरुआत करना चाहते हैं, साढ़े साती के अंतिम प्रवासकाल के अंदर परिणामों में बेहतरी रहेगी। कहीं पर कोई फाइनेंसियल बर्डन बढ़ाकर भी निर्णय लेना है, तो वहां पर भी देव गुरु वृहस्पति आपके लिए सपोर्टिव एप्रोच को देंगे। जब भी व्यक्ति फाइनेंसियल बर्डन बढ़ाता है तो यह सोचता है कि कब इससे मुक्त होऊंगा। और वहीं से प्रवृतियां आपको एक पोजिटिव इंडीकेशन्स देती है। ये भी एक स्थिर स्थिति आपके लिए बनी रहेगी। तो यह भी ध्यान रखियेगा कि जो विदेश संबंधी कार्यों के अंदर अटकाव और भटकाव साथ में चल रहे थे, यह समय वहां पर भी आपको एक रिलीफ देने वाला हो सकता है।
मकर : जातकों को साढ़े साती का मध्य अंतराल चल रहा है। देव गुरु वृहस्पति राशि भाव में ही नीचस्थ हैं। आत्मविश्वास के अंदर डगमग करने वाली स्थितियां सामने आ सकती है। जो भी कार्य करें उसमें कान्फिडेंस के साथ में रहें। आपकी क्षमताओं के आंकलन के अंदर गलती नहीं होगी। किसी भी कार्य की ओर आप जा रहे हैं जहां एक केलकुलेशन के साथ में चलना है कि हमारे सामने गणनाएं क्या है। वहां एक स्थिरता आपके लिए रहेगी। वहीं उच्च शिक्षा और शिक्षा दोनों ही स्थितियों के अंदर यह समय पोजिटिविटी को लिए हुए है। और लम्बे समय से आप गृहस्थ जीवन की ओर एक तरह से सुख की स्थितियों को निर्मित नहीं कर पा रहे थे, भले ही वैवाहिक जीवन की ओर नहीं जा पा रहे थे, या वैवाहिक जीवन के साथ में संलग्न हो चुके किन्तु कोई ऐसी सिटी के अंदर रह रहे हैं, जहां से गृहस्थ का जुड़ाव नहीं हो पा रहा है या फिर रिश्तों के अंदर तल्खियां थी। इन तीनों ही स्थितियों के अंदर पोजिटिविटी रहेगी। संतान पक्ष के साथ में सुखमय स्थिर बनता चला जाएगा। जो भी महिलाएं अपने पारिवारिक वृद्धि की ओर जाना चाहती है या जो भी परिवार अपने एक तरह से कम्पलीसन वे की ओर जाना चाहता है यह समय वहां पर भी सार्थक स्थितियों में आपके लिए पोजिटिविटी लेकर आ रहा है। देखिये, तीनों ही त्रिकोण के ऊपर देव गुरु वृहस्पति का नियंत्रण दो केन्द्रों के साथ में चलते हुए देव गुरु वृहस्पति एक सम्यक आधार के ऊपर साढ़े साती के इस मध्य प्रवासकाल में यानि संघर्षों की एक तरह से भरपूर स्थितियों में आपके लिए रिलीफ लेकर आ रहे हैं। इस रिलीफ को महसूस कीजियेगा क्योंकि आत्मविश्वास के अंदर थोड़ी सी कमी बनी हुई है। व्यापारिक जीवन के अंदर ये समय बेहतर से बेहतर निर्णय की ओर आपको लेकर जाने वाला होगा। और यह भी समझना यहां पर आवश्यक है कि व्यापारिक साझेदारियों में जुड़कर आप लम्बे समय तक खुद को एक स्थिर प्रवाह देने वाले हो सकते हैं।
कुंभ : सर्वप्रथम यह देखें कि जो खर्चे हैं वहां अब वृद्धि निकलकर आ सकती है। ये एक परेशानी का स्तर है किन्तु साथ ही साथ में जो ऋण लम्बे समय से आपको सता रहे थे, कर्ज संबंधित स्थितियों के साथ में मुक्ति संभव नहीं थी, वहां पर एक बैटर रिलीफ मिलती चली जाएगी और साथ ही साथ में छोटी छोटी यात्राएं होती है वो फायदा देने वाली होगी। शत्रु जो परेशान कर रहे थे, हमारे जीवन को कहीं न कहीं निराशाओं की ओर धकेल रहे थे, प्रत्येक कार्य के अंदर हमको कर्म का विचार कम आता है और शत्रु क्या करेगा वो विचार अधिक तीव्रता के साथ में आ रहा था, वहां एक स्थिरता के संकेतक मौजूद है जिससे मानसिक सुख निकलकर भी आने वाला रहेगा। आप देखें साढ़े साती का प्रथम प्रवासकाल और वहां थोड़ा सा भी मानसिक सुख निकलकर आती है तो रिलीफ रहती है। प्रोपर्टी या कोई फ्लैट था जो लम्बे समय से आपको रोटेशन की ओर नहीं लेकर जा रहा था। यानि वहां से रुपये और पैसे की दरकार थी, जो प्राप्त नहीं हो पा रहे थे। यह समय विशेष तौर पर 20 नवम्बर, 2020 से अप्रैल, 2021 के मध्य आपके लिए बैटर इंडीकेशन्स को देने वाला होगा। सर्विस इंडस्ट्री संबंधी कामकाज में वृद्धि के संकेत बने रहेंगे। नेटिव के साथ में आप जुडऩा चाहते हैं और वहां से कोई भी कामकाज करना चाहते हैं, यह समय वहां पर भी आपके लिए सार्थक है। विदेश संबंधी कार्यों में आप इस समय को खुद के लिए निर्णायक मानकर चलियेगा कि यह पूरा ही एक वर्ष बेहतर से बेहतर परिणामों को आपके सम्मुख निक्षेपित करता चला जाएगा। तो यह आधार भी यहां स्पष्ट तौर पर आपके लिए बना हुआ है।
मीन : सर्वप्रथम आपसे निवेदन करूंगा कि जो सर्वांगीण लाभ की ओर हम लालायित रहते हैं, यह भी हासिल हो जाए वह भी हासिल हो जाए, वहां पर भी हम बहुत अच्छा करने वाले हों ऐसी सारी ही प्रवृतियों से हम हटें। एक स्थिरता अपने जीवन को सबसे पहले यह देने वाले रहें कि जो कार्य हम कर रहे हैं वहां एकाग्रता के साथ में चलेंगे। शिक्षा में यह मूल मंत्र सबसे अधिक आपके लिए आवश्यक रहने वाला है तो वहीं आकस्मिक धन लाभ के क्षेत्र विशेष में भी वृद्धि बहुत अच्छे से बनी हुई है उसमें भी कोई चिंता की आवश्यकता नहीं है। इसी समय में अगर आप ऐसे किसी कामकाज के साथ में जुडऩा चाहते हैं जहां आपको एक टीम बनाकर चलना होता है, कोई ऐसे व्यापार की शुरुआत है, जहां एक व्यक्ति सारे ही कार्य नहीं संभाल सकता है, मेहनत जरूर कर सकता है वहां यह समय आपके लिए बेहतरी के संदेश दे रहा है। व्यापारिक जीवन में कमीशनिंग संबंधी कामकाज हो गया, या ऐसा कोई कार्य क्षेत्र हो गया जहां व्यक्ति को वर्षों की और महीनों की मेहनत के साथ में एक दिन में परिणाम प्राप्त करना होता है। यह समय उन सारी ही स्थितियों के अंदर आपके लिए पोजिटिव इंडीकेशन्स देने वाला रहेगा। कहीं पर भी चिंता की आवश्यकताएं आपके लिए नहीं है। व्यापारिक जीवन के अंदर नए लोगों का साथ मिलेगा तो वहीं नौकरी पेशा जीवन के अंदर जिस प्रमोशन की तलाश थी, भले ही हो कंपनी चेंज के साथ में रहे या एगजोस्टिक जॉब के साथ में रहें, उसके भी आधार आपके साथ में चलने चले जाएंगे। वाणी संबंधित कार्यों में आप विशेष प्रवाह के साथ में लगातार चल रहे हैं।












Comments
Post a Comment