दिनांक 16 नवम्बर, 2020 से सूर्य देव प्रथम प्रकाश ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। नीचस्थ स्थितियों से निकलकर जब सूर्य देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे तो 16 नवम्बर, 2020 से 15 दिसम्बर, 2020 तक का यह समय अंतराल रहेगा। सूर्य देव यहां ग्रहण दोष में रहेंगे केतु के साथ में चलायमान होंगे तो वहीं राहू से दृष्टिगोचर भी होंगे। वहीं आप देखिये कि 28 नवम्बर, 2020 एक ऐसी तारीख रहेगी जहां फिर से सूर्य और बुध का बुद्धादित्य योग वृश्चिक राशि में बन चुका होगा। जब सूर्य देव ग्रहण दोष में हों, किन्तु अपनी नीचस्थ स्थितियों से निकलकर मित्र ग्रह और ग्रहों के सेनापति मंगल के राशि स्थान में हों तो अपनी ऊर्जा के साथ फिर व्यक्तित्व को चलायमान करने का कार्य करते हैं। और वहीं जो आशाएं बहुत पीछे छूट चुकी थी, जो कार्य करने की क्षमताएं भीतर होने के बावजूद सामने नहीं आ पा रही थी, वहां सूर्य देव के रिफलेक्शन्स पुन: प्राप्त होते चले जाते हैं। सूर्य देव आत्मविश्वास की स्थितियों के साथ में व्यक्ति को चलायमान रखते हैं तो वहीं आत्मबल किस तरह से बढऩे वाला होगा।
व्यक्ति अपने कार्य में अनुशासन किस तरह से लेकर आएगा वहीं अस्थिजनित विकारों के अंदर कितना सुधार हो सकता है। आपको लोग बारम्बार डिस्ट्रेक्ट कर रहे थे, और अब जब सूर्य देव नीचस्थ स्थितियों से निकलते हैं तो इनका जो प्रभाव है वह समग्र तौर के ऊपर अलग तरीके से सामने आता है। एक और बात यहां पर गौर करने योग्य है कि जो सूर्य और बुध का बुद्धादित्य योग बना हुआ था वह अब पीछे छूट जाएगा तो वहीं बुध और शुक्र अब तुला राशि में ही लक्ष्मीनारायण योग को निर्मित करने वाले रहेंगे।
ये भी एक स्पष्ट स्थिति यहां पर निर्मित हो जाती है। किन्तु यह याद रखने योग्य बात है कि जो वृश्चिक में सूर्य देव का संक्रांति क्रम 15 दिसम्बर, 2020 तक का है, इसमें आपको जो अपनी ऊर्जा है उसको किस तरह से कार्य क्षेत्र में हस्तांतरित करना है, इसको समझने की आवश्यकता रहेगी। जहां प्रत्येक राशि के जातक के लिए कुछ-न-कुछ हिदायत और निवेदन था पिछले महीने तो वहीं सूर्य का यह संक्रांति क्रम परिवर्तन आपके लिए ऊर्जा की नई आभा सम्मुख रखने वाला होगा। भले ही आप अनुशासन संबंधी किसी भी कामकाज के साथ में हस्तक्षेप रखते हैं या फिर लेखकीय विधाओं के साथ में भी आपका जुड़ाव रहा है। या यूं समझ लीजिये कि कहीं किसी निर्णय में लम्बे समय से ऊहापोह चल रही थी। हम किसी भी स्तर के ऊपर समाधान के रास्ते की ओर नहीं पहुंच पा रहे थे। यह समय वहां आपको 29-30 दिनों के लिए एक नवीन ऊर्जा के स्तर को दिखाने वाला रहेगा।
Comments
Post a Comment